OTHERS

महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानो के कर्ज माफ़ी समेत अन्य मांगो को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने किया प्रदर्शन 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के आह्वाहन पर गुरुवार को जिला के किसान मजदूर छात्र नौजवान एवं जिला कमेटी के सदस्यों ने प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला सचिव भगवती प्रसाद, सचिव मंडल सदस्य अरुण कुमार ओझा, परमहंस सिंह एवं नथुन जी ने संयुक्त रूप से किया। और राज्यपाल को प्रेषित अपनी समस्याओं का मांग पत्र जिला पदाधिकारी को सौंपा।

 

 

प्रदर्शन ज्योति चौक से निकला एवं केंद्र सरकार तथा बिहार सरकार के किसान मजदूर विरोधी नीतियों पर जमकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पंहुचा।  इस दौरान अपनी मांगों में कहा की  महंगाई भ्रष्टाचार पर रोक लगाओ, किसानों का कर्ज माफ करो, बिगड़ी विधि व्यवस्था को ठीक करो, हत्या बलात्कार पर रोक लगाओ, साहू को शिक्षा सुनिश्चित करो, बक्सर जिला को अकाल ग्रस्त घोषित करो, भूमि सुधार कानून लागू करो, जर्जर सड़कों का निर्माण करो, किसानों के गले का डेढ़ गुना कीमत जोड़कर c2 प्लस 50 समर्थन मूल्य निर्धारित करो, भूमिहीनों को वास्तविक पर्चा देना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button