OTHERS

7.2 लाख से बनी सड़क सालभर के अंदर ही धंस गई

स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण में बरती गई अनियमितता की जांच कराने की मांग डीएम से की

न्यूज विजन। बक्सर
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या सात स्थित धोबी घाट मुहल्ला के गली नंबर तीन में 720182 रुपए से बनी सड़क सालभर के अंदर जगह-जगह घंस गई है। वहीं सड़क पर जगह-जगह दरार दिखने लगा है। बता दें कि उपरोक्त वार्ड में अनूप सिंह के घर से लखराजो देवी के घर तक पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला का निर्माण कराया गया है।

 

स्थानीय ओमप्रकाश गुप्ता ने निर्माण कार्य में अनियमितता के साथ ही घटिया मटेरियल का इस्तेमाल करने का सीधे आरोप लगाया है। उन्होंने यहां तक कहा कि मानक के अनुरूप मटेरियल का इस्तेमाल भी नहीं किया गया है। वहीं राजकुमार सिंह ने कहा कि सड़क के निर्माण में घोर अनियमितता बरती गई है। उन्होंने कहा कि निर्माण स्थल पर नगर परिषद का जेई झांकने तक नहीं आया है। जिस तरह से सड़क और नाला निर्माण में मानक की अनदेखी की जा रही है उससे स्पष्ट हो रहा है कि नगर परिषद में ऊपर से लेकर नीचे तक लाभ पहुंचाया जा रहा है।

 

वहीं अमित कुमार ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में जहां भी सड़क, नाला आदि के निर्माण में कमिशन का बड़ा खेल चल रहा है। उन्होंने डीएम से धोबी घाट मुहल्ले के गली नंबर तीन हुए सड़क निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button