डॉक्टर दिलशाद को डॉक्टर ऑफ़ साइकोलॉजी में प्राप्त हुआ डॉक्टरेट की उपाधि
यूनिवर्सिटी ऑफिस वाशिंगटन द्वारा मुंबई के मलाड में आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर दिलशाद को गयी डॉक्टरेट की उपाधि




न्यूज़ विज़न। बक्सर
अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफिस वाशिंगटन ने मुंबई के मलाड में एसपी ऑडिटोरियम में प्रदान डॉक्टर दिलशाद को डॉक्टर ऑफ़ साइकोलॉजी में डॉक्टरेट की उपाधि दी। यह उपाधि उन्हें अरुण बख्शी, प्रसिद्ध पार्श्व गायक कुमार सानू, लिलिपुट के के गोस्वामी, अयाज खान ने प्रदान किया। इस मौके पर बॉलीवुड के तमाम कलाकार सहित महाराष्ट्र के कई मंत्री गण सभी शामिल थे। भारत से सिर्फ बिहार के बक्सर जिले से डॉक्टर दिलशाद आलम को ये सम्मान मिला। कार्यक्रम में डीपीएफ की संयुक्त टीम की मैनेजर शिल्पा चौहान भी मौजूद थी।







समारोह में भोजपुरी फिल्म के मशहूर निदेशक अभय सिन्हा सहित मशहूर कॉमेडियन राजू पाल एहसान कुरैशी ने महफिल में चार चांद लगा दिया जब कल्याण जाना कि फिल्म का मुहूर्त भी हुआ। दुबई सहित भारत में दादा साहब फाल्के पुरस्कार अवार्ड सिर्फ इनकी संस्थान करती है । जिसे कुमार सानू ने बहुत सराहा। बिहार के लाल को कुमार सानू ने आशीर्वाद दिया और कहा कि समाज के मजबूत स्तंभों में एक नाम डॉक्टर दिलशाद का है।

अक्षय कुमार को अंदाज फिल्म सहित 50 फिल्म देने वाले बॉलीवुड के मशहूर और महान निर्देशक सुनील दर्शन ने डॉक्टर दिलशाद आलम को छत्रपति महाराज पुरस्कार देने की घोषणा की। वही मनसे के कई मंत्री सदस्यों के साथ मलाड के विधायक असलम शेख भी मौजूद थे। इस उपाधि से बक्सर के लाल ने बक्सर को फिर से गौरवान्वित किया है। बधाइयों का तांता रात से लगा हुआ है। डॉक्टर दिलशाद को बधाई देने वालों में डॉक्टर उज्जवल, डॉक्टर शैलेश कुमार राय, डॉक्टर सी एम सिंह, डॉक्टर मनीष कुमार, डॉक्टर वीके सिंह, डॉक्टर ए के सिंह, डॉक्टर खालिद, डॉक्टर राजेश सिंह, डॉक्टर अजीत, डॉक्टर चंद्रशेखर, डॉक्टर संतोष, डॉक्टर विनोद सिंह, डॉक्टर तुषार, डॉक्टर अरुण कुमार, डॉक्टर गांगेय राय, डॉक्टर उषा सिन्हा, डाक्टर आर एन तिवारी, डॉक्टर तनवीर फरीदी, पीके पांडे, डॉक्टर विजय गुप्ता, डॉक्टर श्रीनिवास उपाध्याय, डॉक्टर शैलेन्द्र, जनसुराज नेता साबित रोहतासवी, निसार अहमद सहित अनेकों लोग शामिल है।

