OTHERS

हेरिटेज स्कूल अर्जुनपुर के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में रचा इतिहास

इंटर में समर्थ वर्मा ने प्राप्त किया 96% एवं दसवीं में अभय कुमार ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय को किया गौरवान्वित 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

हेरिटेज स्कूल अर्जुनपुर के 10वीं एवं 12वीं सीबीएसई बोर्ड के छात्रों ने सफलता की कहानी दोहराई। सीबीएसई बोर्ड द्वारा प्रकाशित परिणाम के अनुसार विद्यालय के 12 वीं (विज्ञान संकाय) के टॉप 5 छात्रों का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा जिसमे       समर्थ वर्मा 96%, स्नेहा 92%, आदित्य कुमार वर्मा 90%, श्रेया सेजल 88%, प्रज्ञा प्रियदर्शीनी 86% शामिल है। इस तरह अन्य छात्रों ने भी अपने सफलता से विद्यालय को गर्वान्वित किया है | सफल हुए छात्रों में अधिकतर ने 85% अंक से अधिक हासिल करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन को जारी रखा। इन छात्रों के प्रदर्शन में हेरिटेज विद्यालय के निदेशक डॉ० प्रदीप पाठक के कुशल निर्देशन में वरिष्ठ शिक्षकों की अथक परिश्रम का महत्वपूर्ण योगदान है।

 

सफलता का प्रदर्शन दसवीं के छात्रों ने भी जारी रखा जिसमें अभय कुमार 95% अंक पाकर विद्यालय टॉपर रहे। अन्य छात्रों में साक्षी कुमारी 92%, आशीष कुमार सिंह 92%, अमन कुमार गुप्ता 91%, कृष्णा कुमार दुबे 91%, सौरभ कुमार शर्मा   91% अंक प्राप्त कर अपने परिवार के साथ विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

 

विद्यालय के शत-प्रतिशत छात्र उतीर्ण रहे। सभी सफल छात्रों  एवं छात्राओं को विद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर सुषमा कुमारी ने  मिठाई एवं गुलाल लगाते हुए अपनी खुशियां जाहिर की और बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक ने बच्चों के सफलता की शुभकामना देते हुए विद्यालय के शिक्षकों और सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों को उनके अथक परिश्रम के लिए बधाई एवम शुभकामनाएं दी।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button