POLITICS

मुख्यमंत्री के  स्तीफा की मांग को लेकर भजपा किसान मोर्चा ने नितीश कुमार का किया पुतला दहन 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में बिहार के मुखिया नीतीश कुमार द्धारा बिहार बिधान सभा मे जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बिहार की महिलाओं एवं बेटीयों के बारे में जिस तरह की जानकारी निर्लजता पूर्वक दिया है,उस अपमान जनक बयान के बिरुद्ध भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राय के नेतृत्व में बक्सर किला मैदान से पैदल मार्च करते हुए नीतीश कुमार स्तिफा दो, नीतीश कुमार गद्दी छोडो का नारा लगाते हुए  वीर कुंवर सिंह चौक (बक्सर) पर अधकपारी  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर मुख्यमंत्री से अविलंब त्यागपत्र की मांग किया है।

 

 

मार्च के जथ्थे को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राय ने कहा कि जिस भाषा का इस्तेमाल या उदाहरण मुख्यमंत्री ने महिलाओं के प्रति दिया है उससे स्पष्ट हो जाता है कि माननीय का मानसिक संतुलन खराब हो गया है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी उनके द्वारा दिए गए बयान की घोर निन्दा करती है और बिहार के भविष्य सुरक्षित रह सके इसलिए तुरंत गद्दी छोडने की मांग करती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीकांत तिवारी, रूपक दुबे, आनंद ठाकुर, विनोद शुक्ला, राहुल ओझा, पुनीत सिंह, धनंजय राय किसान मोर्चा, धनंजय राय प्रदेश कार्य समिति सदस्य,ईंदू देवी, पूनम देवी, लक्ष्मण शर्मा,  सुनील कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button