POLITICS

महागठबंधन ने महाधरना के दौरान केंद्र सरकार की नौ साल की विफलताओं को गिनाया

भाजपा के हाथो की कठपुतली बन गई है केंद्र की एजेंसियां विरोध करने पर ईडी, सीबीआई को पीछे दौड़ा देती है

न्यूज विजन | बक्सर
बृहस्पतिवार को महागठबंधन द्वारा प्रस्तावित भाजपा के 9 साल के विफलताओं बढ़ती महंगाई बढ़ती बेरोजगारी के विरुद्ध नगर भवन के सामने महाधरना दिया गया। इस दौरान महागठबंधन के सभी दल एकजुट होकर धरना में शामिल हुए एवम केंद्र सरकार की दमनकारी नीति का एक सुर में विरोध करते हुए सभी महागठबंधन के साथ ही आने वाले दिनों में केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
आज देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है। महाधरना की अध्यक्षता पूर्व सांसद तेज नारायण सिंह यादव ने की जबकि संचालन जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा की 2014 के चुनाव के समय प्रत्येक अकाउंट में 1500000 रुपए देने की बात कह कर केंद्र में सत्ता में आई। बीते 9 सालों से महंगाई चरम पर लाने का काम किया है। केंद्र के सरकारी विभागों को बेचकर निजी हाथों में देने का काम कर रही है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहे है। मोदी सरकार ने कहा था कि दो करोड़ सरकारी नौकरियां बेरोजगारों को देंगे। वही धरना में जदयू के जिला प्रभारी मनोज उपाध्याय शिरकत किए साथ ही राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश का शासक निरंकुश हो गई है। वही केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की एजेंसियों को हाथ की कठपुतली बना रखी है। ईडी, सीबीआई को विरोध करने वाले नेताओं के पीछे दौड़ा देती है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे ने कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में इस निरंकुश शासक को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद तेजनारायण सिंह ने कहा की आने वाले लोकसभा चुनाव में 40 सीट महागठबंधन की झोली में जाएगी। सभा को सम्बोधित संबोधित करते हुए सभी नेताओं ने एक सूर से बढ़ती महंगाई एवं खाद्य पदार्थों की मूल्य में बेतहाशा वृद्धि गैस सिलेंडर की बेतहाशा वृद्धि के विरुद्ध आवाज बुलंद की। सभा को संबोधित करने वालों में मुन्ना पासवान, संतोष भारती, भुट्टो खान, त्रियुगी मिश्रा ,भोला ओझा, बिनोद यादव, गुप्तेश्वर चौबे, मुन्ना पांडे, भारत यादव, लालबाबू, दुर्गावती देवी, आनंद रंजना, जवाहीर पासवान, ददन पासवान, सहित अन्य लोगों ने भी सभा को संबोधित करते हुए देश से भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button