महागठबंधन की बैठक में पहुंचे रामगढ़ विधायक सुधाकर सिंह




न्यूज विजन। बक्सर
राजधानी पटना में हुए महागठबंधन की बैठक के बाद शनिवार को जिला में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के साथी एक जगह बैठ कर आने वाले समय में गठबंधन को मजबूत करने का प्रयास किए। सभी साथी जिला में महागठबंधन दलों की बैठक आगे करने की निर्णय लिया गया। बैठक बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष संतोष पाठक के आवास पर हुई जहां रामगढ़ के राजद विधायक सुधाकर सिंह राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडे, डुमरी पंचायत के मुखिया प्रेम सागर कुमार, हरेंद्र यादव, अनिल उपाध्याय, उत्तम यादव, ढकाई के मुखिया चंदन कुमार पाल, विनोद यादव, दीपक कुमार, विनोद कुमार दुबे, उपेंद्र पांडे, समाजसेवी कृष्णा सिंह, रवि कांत ओझा सहित प्रमुख लोगों इस बैठक में शामिल हुए। और आने वाले दिनों में महागठबंधन के किसी भी चुनाव में खड़े होने का निर्णय लिया एवम जिले में फिरका परस्त ताकतों को हराने का निर्णय लिया गया।

