OTHERS

मुसाफिरगंज में गूंजा सुंदरकांड का पाठ, शुक्रवार को होगा वार्षिक पंचित पूजा व भव्य भंडारा

जय मां काली मुसाफिरगंज वाली के वार्षिक पूजन उत्सव में धार्मिक आयोजनों की धूम, शिव चर्चा से लेकर कन्या पूजन और छप्पन भोग तक होंगे विशेष कार्यक्रम

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
सावन मास के पावन अवसर पर बक्सर नगर के मुसाफिरगंज मोहल्ले में स्थित जय मां काली मुसाफिरगंज वाली मंदिर परिसर में श्री महाकाली वार्षिक पूजन उत्सव 2026 श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में आयोजित किया जा रहा है। वार्षिक पूजन उत्सव का शुभारंभ 21 अगस्त से हुआ है। इसके बाद से मंदिर परिसर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं द्वारा मां काली को जल अर्पित करने के साथ पाठ एवं संध्या आरती का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां काली का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

 

वार्षिक पूजन उत्सव के छठे दिन बुधवार को मंदिर परिसर में शाम 3 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड का पाठ किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर धार्मिक जयघोष और भक्ति गीतों से गूंज उठा। आयोजकों ने बताया कि वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है और प्रतिदिन होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों की सहभागिता बढ़ रही है। कमेटी के सचिव सुप्रभात गुप्ता एवं बिट्टू ने बताया कि गुरुवार को मंदिर परिसर में शिव पर चर्चा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद शुक्रवार को वार्षिक पूजन उत्सव का मुख्य आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह 9 बजे से सालाना पंचित पूजा शुरू होगी। पूजा की समाप्ति के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए कन्या पूजन, भंडारा, महाआरती एवं छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

 

पूजा कमेटी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

श्री महाकाली वार्षिक पूजन उत्सव के सफल आयोजन को लेकर कमेटी के अध्यक्ष मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष राजकमल गुप्ता, उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश राय, उप सचिव जगनारायण केसरी, उपकोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, व्यवस्थापक किरण वर्मा, गुड्डू चौधरी एवं जेपी गुप्ता तथा मुख्य व्यवस्थापक राजेंद्र गुप्ता और पवन कुमार वर्मा सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। वहीं आरती संचालन की जिम्मेदारी अमित कुमार रौनियार, विनोद कुमार, आशीष कुमार गुप्ता एवं शुभम कुमार वर्मा संभालेंगे।

संरक्षण मंडल में शामिल हैं कई सदस्य

आयोजन समिति के संरक्षण मंडल में जय तिवारी, शशि गुप्ता, सचिन राय, विशाल तिवारी, सुनील वर्मा, डॉ. यूपी सिंह, सुरेंद्र कुमार राय, जितेंद्र राय, राम नारायण गुप्ता, दीपक पांडे, बृजमोहन सेठ, मदन प्रसाद गुप्ता, पवन अग्निहोत्री, महेंद्र यादव, महेश भौतिका, बलराम पाठक, पुतुल सिंह, सत्येंद्र सिंह एवं सुरेश कोइरी शामिल हैं।

कार्यकारिणी सदस्य भी आयोजन में जुटे

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में छत्रपति पांडे, सोनू कुमार, राजेश गुप्ता, प्रीतम श्रीवास्तव, शंकर जी वर्मा, अरुण गुप्ता, प्रेम वर्मा, लालबाबू चौधरी, रवि वर्मा, योगेश तिवारी, प्रिंस सिंह, राजेश चौरसिया, पवन चौरसिया, अनुराग सिंह, सुधांशु कुमार, कृष्ण गुप्ता एवं श्रवण वर्मा समेत अन्य सदस्य आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से वार्षिक पूजन उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजनों का हिस्सा बनने तथा मां काली का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। शुक्रवार को होने वाले मुख्य पूजन, कन्या पूजन, भंडारा, महाआरती और छप्पन भोग को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button