किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का खास ऑफर, 25% बुकिंग में पसंदीदा ज्वेलरी सुरक्षित
रेट बढ़ने पर भी नहीं बढ़ेगी कीमत; स्कूटी-कार जीतने का मौका, नवंबर तक ग्राहकों को मिलेगा लाभ


न्यूज़ विज़न। बक्सर
बक्सर ग्राहकों को बेहतर सुविधा और खरीदारी का खास अनुभव देने के उद्देश्य से शहर के पिपरपाती रोड में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी की ओर से विशेष ऑफर की शुरुआत की गई है। इस ऑफर के तहत ग्राहक अपनी पसंदीदा डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी को महज 25 प्रतिशत बुकिंग अमाउंट देकर सुरक्षित करा सकते हैं।
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस ऑफर की खासियत यह है कि बुकिंग के बाद यदि बाजार में सोने के भाव में गिरावट आती है, तो ग्राहक को कम हुए बाजार भाव के अनुसार कीमत का लाभ मिलेगा। वहीं, यदि बाजार का रेट बढ़ जाता है, तो ग्राहक की बुकिंग के समय तय किया गया रेट सुरक्षित रहेगा। इस तरह ग्राहकों को बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव के बीच खरीदारी को लेकर अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही ग्राहकों के लिए लकी ड्रॉ का भी आकर्षक मौका रखा गया है। ऑफर के तहत खरीदारी करने वाले ग्राहकों को लकी ड्रॉ में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिसमें बिल्कुल नई स्कूटी या कार जीतने का मौका दिया जाएगा। इससे ग्राहकों में ऑफर को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के प्रोपराइटर परशुराम वर्मा एवं हिमांशु वर्मा ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा और विश्वास को ध्यान में रखते हुए यह विशेष ऑफर लाया गया है। जिससे पूर्व में भी बक्सर जिले के ग्राहक लाभान्वित हो चुके है। उन्होंने कहा कि ग्राहक अपनी पसंद का आभूषण पहले से बुक कराकर बाजार भाव में होने वाले बदलाव का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही लकी ड्रॉ के माध्यम से आकर्षक इनाम जीतने का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह विशेष ऑफर नवंबर तक लागू रहेगा। ग्राहकों से अपील की गई है कि वे ऑफर की अवधि के दौरान किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी प्रतिष्ठान पर पहुंचकर पसंदीदा डिजाइन का चयन करें और इस विशेष योजना का लाभ उठाएं।





