POLITICS

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी का ब्रह्मपुर से बक्सर तक जगह जगह हुआ भव्य स्वागत 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लोकसभा प्रत्याशी मिथलेश कुमार तिवारी को बनाये जाने के बाद जिले में प्रथम आगमन होने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ द्वारा ब्रह्मपुर विधनसभा क्षेत्र के देवकुली में भव्य स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओ द्धारा जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा के क्रम में मिथलेश कुमार तिवारी ने ब्रह्मपुर में बाबा बरमेश्वर नाथ का दर्शन किया और आशीर्वाद लिया।

 

 भाजपा प्रदेश प्रवक्ता युवा मोर्चा अमित पांडे ने चांदी का मुकुट और तलवार भेंट कर किया स्वागत 

बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के दर्शन के पश्चात्त विशाल काफिले के साथ बक्सर के लिए प्रस्थान किया। रास्ते में ढकाईच, नया भोजपुर, पुराना भोजपुर, दलसागर, पडरी, बक्सर गोलम्बर सहित शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर भब्य स्वागत किया गया। इसी क्रम में वीर कुंवर सिंह चौक पर वीर कुंवर सिंह का माल्यार्पण और प्रणाम किया। तत्पश्चात प्रत्याशी मिथलेश कुमार तिवारी का शहर के बगीचा उत्सव लान में एनडीए के सभी घटकों के साथी और पदाधिकारियों के द्धारा भब्य स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता युवा मोर्चा अमित पांडे द्वारा एनडीए प्रत्याशी के तौर पर मिथिलेश तिवारी के प्रथम आगमन पर चांदी का मुकुट और तलवार देकर उनका स्वागत किया गया। विजय संकल्प सम्मेलन तथा स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह तथा मंच संचालन का कार्य निर्भय राय महामंत्री द्धारा किया गया। कार्यक्रम में रामगढ़ तथा दिनारा के जिला अध्यक्षों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया।

कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए ऐसा लगा की मोदी जी के हुए नारों-“फिर एक बार मोदी सरकार”और “अबकी बार 400 पार* बक्सर की पावन धरती पर सच साबित होने जा रही है। बगीचा उत्सव वाटिका में विजय संकल्प सम्मेलन तथा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी मिथलेश कुमार तिवारी ने कहा कि मेरा सम्बन्ध बक्सर से बहुत पुराना है इसलिए बक्सर आना जाना हमारा अक्सर होता रहा है।अब मैं बक्सर परमानेंट के लिए आ गया हुं। आज से जिऊंगा आपके साथ और मरुंगा भी आपके साथ। मैं ऐलान करता हूं बक्सर के एनडीए कार्यकर्ताओं एवं जनता से आह्वान करता हूं कि रात 12 बजे भी पुकारेंगे तो ऐ मिथलेश तिवारी हाजिर रहेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामगढ़ के पूर्व भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह, लोजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह, जदयू के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, हम के जिला अध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा, रालोसपा के जिला अध्यक्ष विन्थयाचल कुशवाहा, बक्सर जिला प्रभारी संतोष पटेल, लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह, शम्भु सिद्धार्थ प्रदेश उपाध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, अशोक भट्ट शाहाबाद क्षेत्रीय प्रभारी मनोज कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा संतोष रंजन, प्रदेश मंत्री, रामकुमार सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष, सौरभ तिवारी, शीला त्रिवेदी, विवेक चौधरी, जयप्रकाश राय जिला अध्यक्ष भाजपा, विंध्याचल सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, संध्या पांडेय महिला मोर्चा उपाध्यक्ष, विंध्याचल पाठक, सुशिल राय, उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button