CRIME

आर्थिक तंगी का दंश झेल रहे फाइबर डेकोरेशन कंपनी के संचालक ने की आत्महत्या 

कर्ज का पैसा के बढ़े सूद की मोटी रकम लौटाने के दबाव से परेशान हो गया था मृतक

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय नगर में एक व्यक्ति ने रविवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों को इसकी जानकारी सुबह हुयी जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ कर जांच कर रही है।

 

 

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक संतोष कुमार 50 वर्ष पिता स्वर्गीय बृज बिहारी प्रजापति डुमरांव के कपिल मुनि गेट मोहल्ले का रहने वाला था तथा वर्तमान में वह स्टेशन बाईपास रोड में पावर सब स्टेशन से दक्षिण एक किराए के मकान में फाइबर के डेकोरेशन कंपनी का संचालन करता था। इसी कंपनी में उसने अपने दाहिने हाथ की नस काट तथा फंदे से लटक आत्महत्या की है। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के पुत्र रवि रंजन कुमार, पत्नी अंजली देवी तथा शादीशुदा पुत्री नंदिनी देवी का रो रोकर बुरा हाल था। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले जांच पड़ताल में जुट गई है। पारिवारिक सूत्रों की माने तो कुछ वर्ष पूर्व उसके कंपनी में अगलगी की घटना हुई थी। इसके बाद दोबारा कंपनी खड़ा करने के लिए वह कुछ लोगों से मोटी रकम बतौर कर्ज लिया था। कर्ज का रुपया लौटाने तथा उसके शुद भरने के लिए लोग दबाव बना रहे थे। बताया जाता है कि इसी कारण वह डिप्रेशन में रहता था।

 

डुमरांव थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अनिशा राणा ने बताया कि सुसाईट नोट में भी इसी बात का जिक्र है कि वह सूदखोरों से सूद पर रूपया लिया था तथा सूद की रकम इतनी बढ़ गई थी कि उसे चुकाने में असमर्थ हो गया था। जिस कारण वह अपनी इहलीला समाप्त कर रहा है। उसके मौत की खबर मिलते ही शहर के शिल्पकारों तथा व्यवसायियों में मायूसी छा गई। बताया जाता है कि वह एक कुशल शिल्पी था तथा डुमरांव बक्सर के कई प्रसिद्ध होटलों का डिजाइन व डेकोरेशन का काम भी किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button