OTHERS

कामकाज ठप कर हड़ताल पर गये नगर परिषद के सफाई मित्र

हड़ताल से सफाई व्यवस्था चरमरा गई, कूड़ा-कचरा से पटा शहर

न्यूज विजन। बक्सर
सोमवार की सुबह नगर परिषद के सफाई मित्रों ने कामकाज ठप कर हड़ताल पर चले गए। स्थानीय किला मैदान में सैकड़ों सफाई मित्र जुटे हुए थे। उन्होंने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर परिषद हाय-हाय, हमारी मांगे पूरी के नारे से किला मैदान गूंज उठा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे माले सह मजदूर नेता संजय कुमार शर्मा ने कहा कि पूर्व में हुए समझौते के जिन मांगों पर सहमति बनी थी, उससे नगर परिषद प्रशासन मुकर रहा है। सागर, मुकेश, लखन, करण, भोला, संतु, सनोज, पंकज, गीता देवी, पूनम देवी, धर्मशिला देवी, गुंजा, लक्ष्मी सहित सैकड़ों सफाई मित्र अपने नेता संजय शर्मा के स्वर में स्वर मिलाते हुए सभी सफाई मित्रों ने कहा कि जब तक हमारी मांगों को नहीं माना जाएगा, तब तक कामकाज ठप करते हुए आंदोलन और प्रदर्शन जारी रहेगा।

 

सफाई मित्र इस बार अपने प्रमुख मांगों पर अड़े हैं। पूर्व में हुए समझौता के अनुसार सफाई कर्मियों का मासिक भुगतान माह के 7 तारीख तक कार्य एजेंसी द्वारा देने को निर्धारित किया गया था। वहीं अप्रैल माह से मजदूरी दर प्रतिदिन 528₹ देने पर सहमति बनी थी। सभी सफाई कर्मियों का ईपीएफ राशि को अद्यतन कर बकाया भुगतान तत्काल खाते में जमा करने की सहमति बनी थी। साथ ही ईएसआई कार्ड भी उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित किया गया था। समझौते के अनुसार ई रिक्शा महिला चालक सहित सभी सफाई कर्मियों को समान काम के बदले समान वेतन देने पर भी सहमति हुई थी, जिसे पूरा नहीं करने पर सफाई मित्रों ने आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया है।

 

हड़ताल का असर पहले ही दिन शहर में दिखने लगा। शहर के चौक चौराहे और सड़कें कचरे से पट गई है। कूड़ा-कचरा का उठाव नहीं होने से डंपिंग प्वाइंट पर गंदगी का ढेर लग गया है। ऐसे में राहगीरों और वाहन सवारों को गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button