OTHERS

बक्सर के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए सुनहरा अवसर, लायन सिक्युरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड दे रही है नौकरी का मौका

मेड, रिसेप्शनिस्ट से लेकर सिक्युरिटी गार्ड तक कई पदों पर भर्ती, योग्यता और अनुभव के अनुसार मिलेगी 7 हजार से 25 हजार रुपये तक सैलरी

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। लायन सिक्युरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। कंपनी की ओर से मेड, रिसेप्शनिस्ट, सिक्युरिटी गार्ड सहित कई अन्य पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

 

कंपनी के बक्सर प्रबंधक काशी बजरंग दास मिश्रा ने बताया कि हर तरह के शिक्षित एवं योग्य युवक-युवतियां अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार नौकरी के लिए संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने जिले में रहकर ही सम्मानजनक रोजगार प्राप्त कर सकें। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव एवं पद के अनुसार 7 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही योग्य उम्मीदवारों को बेहतर कार्य वातावरण और आगे बढ़ने के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।

 

इच्छुक अभ्यर्थी कंपनी के कार्यालय चीनी मिल, इटाढ़ी गुमटी के समीप, बक्सर में जाकर सीधे संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9771004998 एवं 6202294156 पर भी संपर्क किया जा सकता है। कंपनी ने जिले के सभी बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने बेहतर भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button