OTHERS

समाजसेवा और गंगा संरक्षण के प्रति झब्बू बाबू का था उल्लेखनीय योगदान

गंगा सेवा समिति के सदस्यों ने स्व विजय कुमार वर्मा उर्फ झब्बू बाबू को अर्पित की श्रद्धांजलि

न्यूज विजन। बक्सर

गंगा सेवा समिति, रामरेखा घाट, बक्सर के अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता स्व विजय कुमार वर्मा उर्फ झब्बू बाबू के निधन पर मंगलवार को रामरेखा घाट स्थित गंगा आरती मण्डप में समिति के सदस्यों द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता रोहतास गोयल एवं संचालन समिति के सचिव रामस्वरूप अग्रवाल ने की।

 

 

मौके पर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए रोहतास गोयल ने स्व विजय कुमार वर्मा उर्फ झब्बू बाबू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे न केवल जिले के वरिष्ठ एवं सम्मानित अधिवक्ता थे। उनकी गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष के रूप में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों के संचालन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने अपने जीवनकाल में न्याय, सत्यनिष्ठा, समाजसेवा एवं गंगा संरक्षण के प्रति उल्लेखनीय योगदान दिया।

 

 

सचिव रामस्वरूप अग्रवाल ने कहा कि झब्बू बाबू का निधन अधिवक्ता समाज, गंगा सेवा समिति तथा पूरे जिले के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सादगीपूर्ण जीवन, सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण एवं जनसेवा की भावना सदैव स्मरणीय रहेगी तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

 

 

सभा में उपस्थित सदस्यों ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दें। मौके पर गंगा सेवा समिति के हरिशंकर गुप्ता, सुरेश संगम, मोती बाबा, ईश्वर चंद्र चौधरी, बसंत कुमार, विजय चौरसिया, संजय राय सहित अन्य समाजसेवी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button