OTHERS

तनिष्क बक्सर में धूमधाम से मना कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने बांधा समां

ज्योति चौक स्थित तनिष्क स्टोर में दिखा भक्ति और उत्सव का रंग, ‘Festival of Diamond’ ऑफर 7 सितंबर तक

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार, 4 सितंबर को स्टेशन रोड, ज्योति चौक स्थित तनिष्क, बक्सर में कृष्ण जन्माष्टमी सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर स्टोर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूरे परिसर में भक्ति, उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

इस अवसर पर तनिष्क बक्सर के बिजनेस एसोसिएट दीपक पाण्डेय ने ग्राहकों एवं उपस्थित लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े त्योहार हमारे जीवन में उमंग, खुशी और आपसी प्रेम का संदेश लेकर आते हैं। तनिष्क बक्सर हमेशा अपने ग्राहकों के साथ त्योहारों की खुशियां साझा करने और ऐसे अवसरों को यादगार बनाने का प्रयास करता है। वहीं, स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने ग्राहकों के लिए चल रहे विशेष ऑफर्स की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तनिष्क में चल रहा ‘Festival of Diamond’ ऑफर 7 सितंबर तक उपलब्ध है। इसके तहत डायमंड ज्वेलरी की डायमंड वैल्यू पर 20 प्रतिशत तक की छूट और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत तक की छूट का लाभ ग्राहक उठा सकते हैं। उन्होंने ग्राहकों से ऑफर की समाप्ति से पहले स्टोर विजिट कर इसका लाभ लेने की अपील की। ऑफर नियम एवं शर्तों के अधीन लागू है।

 

पुराने सोने के आभूषणों पर 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू

आदित्य पाण्डेय ने बताया कि ग्राहकों के लिए ओल्ड गोल्ड एक्सचेंज की सुविधा भी उपलब्ध है। 18 कैरेट (18KT) से ऊपर के पुराने सोने के आभूषणों पर 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू का लाभ गोल्ड या डायमंड ज्वेलरी की खरीदारी पर लिया जा सकता है। इससे ग्राहक अपने पुराने आभूषणों को नई और आकर्षक ज्वेलरी में बदलने का अवसर पा सकते हैं। यह सुविधा भी नियम एवं शर्तों के अधीन है। उन्होंने बताया कि आगामी शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए तनिष्क बक्सर में डायमंड, गोल्ड और वेडिंग कलेक्शन की आकर्षक रेंज उपलब्ध है। ग्राहकों की पसंद और अलग-अलग अवसरों को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिजाइनों तक कई विकल्प मौजूद हैं।

ज्वेलरी क्लीनिंग से लेकर कैरेट चेकिंग तक की सुविधा

ग्राहकों की सुविधा के लिए तनिष्क बक्सर में ज्वेलरी क्लीनिंग, पॉलिशिंग और कैरेट चेकिंग जैसी सेवाएं भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा लेजर मशीन के माध्यम से ज्वेलरी पर नाम लिखने की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। जन्माष्टमी समारोह के दौरान बच्चों ने श्रीकृष्ण से जुड़ी आकर्षक वेशभूषा में ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। ग्राहकों और बच्चों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया तथा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां साझा कीं। इस दौरान स्टोर परिसर में उत्सव और उमंग का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के अंत में तनिष्क बक्सर की ओर से सभी ग्राहकों एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। मौके पर तनिष्क बक्सर की पूरी टीम के साथ बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button