जन्माष्टमी पर इंडिया मेडिकल हॉल में लगा स्वास्थ्य महाशिविर, सैकड़ों मरीजों ने कराया इलाज
ऑर्थो, स्त्री रोग एवं फिजिशियन विशेषज्ञों ने की मरीजों की जांच, किफायती दरों पर हुईं कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांचें


न्यूज़ विज़न। बक्सर
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर के जेल पईन स्थित आईटीआई रोड के इंडिया मेडिकल हॉल में शुक्रवार को एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य जांच महाशिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई, जो दोपहर तक बनी रही। महाशिविर में सैकड़ों मरीजों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।
शिविर में ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ. विकास कुमार दुबे, स्त्री रोग एवं गायनेकोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. स्वाति सिंह तथा प्रसिद्ध फिजिशियन डॉ. एस.टी. आलम ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में हड्डी एवं जोड़ से संबंधित समस्याओं, महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों सहित विभिन्न सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।
किफायती दरों पर हुईं कई महत्वपूर्ण जांचें
स्वास्थ्य महाशिविर में मरीजों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण जांचों की व्यवस्था की गई थी। इनमें लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT), किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT), थायराइड, लिपिड प्रोफाइल, ब्लड शुगर फास्टिंग, विटामिन-डी, विटामिन-बी12, यूरिन रूटीन और आयरन प्रोफाइल समेत विभिन्न स्वास्थ्य जांच शामिल रहीं। जांच की व्यवस्था डॉक्टर लाल पैथोलॉजी के माध्यम से की गई। मरीजों को ये जांचें किफायती दरों पर उपलब्ध कराई गईं।
हर शुक्रवार मिलेंगे ऑर्थो विशेषज्ञ, फिजिशियन प्रतिदिन रहेंगे उपलब्ध
इंडिया मेडिकल हॉल के प्रबंधक डॉ. कैफ अंसारी ने बताया कि महाशिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शिविर को लोगों का बेहतर प्रतिसाद मिला और बड़ी संख्या में मरीजों ने इसका लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब हर शुक्रवार ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ. विकास कुमार दुबे इंडिया मेडिकल हॉल में मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे। वहीं, फिजिशियन डॉ. एस.टी. आलम प्रतिदिन मरीजों के परामर्श एवं इलाज के लिए उपलब्ध रहेंगे।
व्हाट्सऐप से दवा ऑर्डर, 15 से 30 मिनट में निशुल्क होम डिलीवरी
इंडिया मेडिकल हॉल प्रबंधन की ओर से मरीजों की सुविधा के लिए दवा की होम डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके तहत लोग व्हाट्सऐप के माध्यम से दवा का ऑर्डर कर सकते हैं और निर्धारित क्षेत्र में महज 15 से 30 मिनट के भीतर निशुल्क होम डिलीवरी की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।





