नगर परिषद कार्यालय में सुल्तानगंज के ईओ दी गई श्रद्धांजलि
नप के अधिकारी व कर्मचारियों ने दो मीनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की


न्यूज विजन। बक्सर
सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की कार्यालय में घुसकर गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में नगर परिषद, बक्सर में दूसरे दिन भी अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भारी आक्रोश दिखा। गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय के सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर ईओ स्व कृष्ण भूषण के तैल चित्र पर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं दो मीनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
शोक सभा के बाद कार्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया। सभी प्रशासनिक कार्य आज भी ठप रहे। मौके पर मौजूद नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि सुल्तानगंज में नगर परिषद कार्यालय में अपराधियों ने ईओ कृष्ण भूषण की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में बिहार नगर सेवा संघ, पटना में बैठक हो रही है। बैठक में संघ द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार कार्य किया जाएगा।
शोक सभा में स्वच्छता पदाधिकारी रवि कुमार सिंह, सिटी मैनेजर नीरज कुमार झा, नरसिंह चौबे, संतोष कुमार सिंह, संतोष कुमार, आशुतोष कुमार सिंह, संतोष केसरी, आशुतोष कुमार सिंह, धन जी समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।





