बक्सर में आधुनिक फिजियोथेरेपी सेंटर की शुरुआत, अब दर्द के इलाज के लिए नहीं जाना होगा बड़े शहर
सिद्धनाथ घाट के समीप ‘रीता फिजियो सेंटर’ का भव्य उद्घाटन, कमर-घुटने-जोड़ों के दर्द समेत पैरालिसिस और स्पोर्ट्स इंजरी का होगा आधुनिक उपचार


न्यूज विज़न | बक्सर
बक्सर जिलेवासियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात सामने आई है। अब कमर, गर्दन, घुटने और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं के इलाज के लिए लोगों को पटना या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। शहर के सिद्धनाथ घाट के समीप आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘रीता फिजियो सेंटर’ की शुरुआत की गई है, जिसका शुक्रवार को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ।
उद्घाटन समारोह में सदर विधायक आनंद मिश्र, नगर परिषद अध्यक्ष कमरून निशा फरीदी तथा जदयू प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने सेंटर का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध आधुनिक मशीनों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। सभी अतिथियों ने इस पहल को बक्सर के लिए बेहद उपयोगी बताते हुए सेंटर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इससे पूर्व सोमवार को शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर सेंटर की औपचारिक शुरुआत की गई थी। रामेश्वर नाथ मंदिर के विद्वान पंडित धनजी तिवारी ने पूजा संपन्न कराई, जिसमें सेंटर के निदेशक डॉ. विकास कुमार पांडेय यजमान के रूप में उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से होगा इलाज
सेंटर के निदेशक डॉ. विकास कुमार पांडेय ने बताया कि रीता फिजियो सेंटर में कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटने और जोड़ों की समस्या, पक्षाघात (पैरालिसिस) के बाद पुनर्वास, स्पोर्ट्स इंजरी तथा ऑपरेशन के बाद मरीजों की रिकवरी के लिए आधुनिक फिजियोथेरेपी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि अनुभवी मार्गदर्शन और आधुनिक तकनीक की मदद से मरीजों को बेहतर और प्रभावी उपचार देने का प्रयास किया जाएगा, ताकि लोगों को इलाज के लिए बाहर भटकना न पड़े।
डॉ. पांडेय ने बताया कि उन्होंने आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से बीपीटी (बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी) की पढ़ाई की है तथा पूर्व में पारस हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मरीजों की सुविधा के लिए अपॉइंटमेंट हेतु मोबाइल नंबर 8210766550 जारी किया गया है।
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
उद्घाटन समारोह में राकेश पांडेय, डॉ. अरविंद पांडेय, आकाश पांडेय, तिलकधारी पांडेय, चंद्रभूषण पांडेय, अशोक प्रजापति, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. हिमांशु पांडेय, डॉ. विनोद मिश्र, आनंद कुमार राय, डॉ. आरपी सिंह, सुमन ठाकुर, पंकज ठाकुर, नियामतुल्लाह फरीदी, मनोज राय, रविशंकर राय, नागेंद्र यादव, ओमजी यादव, विनय कुमार चौधरी, राजेश कुमार, रवि मिश्र, शिवकुमार, रोहित, जगदीश यादव, गोरख ठाकुर, राघवेंद्र उज्जैन, विश्वनाथ पासवान, कृष्ण जी दुबे, अशोक मिश्र, मोहित सिंह, सुरेंद्र सिंह, गोविंद सिंह और आयुष पांडेय समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





