मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति लापता, तीन दिनों से परिजन परेशान; जानकारी देने की अपील
मित्रलोक कॉलोनी, पांडे पट्टी स्थित घर से अचानक गायब हुए रोहतास निवासी कन्हैया सिंह, खोजबीन जारी; सूचना देने के लिए जारी किए गए मोबाइल नंबर


न्यूज़ विज़न। बक्सर
शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मित्रलोक कॉलोनी, पांडेपट्टी से मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति कन्हैया सिंह पिछले तीन दिनों से लापता हैं। उनके अचानक गायब होने के बाद परिवार के सदस्य काफी चिंतित और परेशान हैं तथा लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्हैया सिंह मूल रूप से रोहतास जिले के करगहर प्रखंड अंतर्गत खैरही गांव के निवासी हैं। वह तीन दिन पूर्व मित्रलोक कॉलोनी स्थित अपने घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों समेत संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। कन्हैया सिंह के बड़े भाई रामेश्वर सिंह ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति को कन्हैया सिंह कहीं भी दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 6207379745 अथवा 6207079938 पर संपर्क कर सूचना दें।
परिजनों का कहना है कि कन्हैया सिंह मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, इसलिए उनकी सुरक्षित घर वापसी के लिए समाज के हर व्यक्ति का सहयोग बेहद जरूरी है। जनहित में अपील: यदि आपको यह व्यक्ति कहीं भी दिखाई दें तो कृपया मानवीय संवेदना दिखाते हुए तुरंत दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें। आपकी एक छोटी सी जानकारी किसी परिवार को उसके अपने सदस्य से मिलाने का माध्यम बन सकती है।





