कैम्ब्रीज स्कूल बक्सर में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह-2026’ का भव्य आयोजन, CBSE टॉपर्स को लैपटॉप-टैबलेट देकर किया गया सम्मानित
10वीं में आशीष कुमार गुप्ता और अन्वी बने संयुक्त टॉपर, 12वीं में विनायक सिंह व चंद्रप्रकाश राय ने बढ़ाया विद्यालय का मान


न्यूज़ विज़न। बक्सर
कैम्ब्रिज सीनियर सेकण्डरी स्कूल बक्सर द्वारा सोमवार को सीबीएसई बोर्ड 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में कथकौली कैम्पस में भव्य “प्रतिभा सम्मान समारोह-2026” का आयोजन किया गया। समारोह में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक डॉ मोहन चौबे, एग्जीक्यूटिव प्राचार्य बी. एस. राव, प्राचार्य एम. के. चौबे, उप-प्राचार्य कृष्णकांत ओझा, धर्मवीर दूबे, उप-प्राचार्या रीता सिंह एवं अभिभावक प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. मोहन चौबे ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे उनकी मेहनत, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और निरंतर अभ्यास सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अभिभावकों की भूमिका को भी सराहते हुए कहा कि बच्चों की उपलब्धियों में माता-पिता का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं को भी इन टॉपर्स से प्रेरणा लेने की सलाह दी।
10वीं के टॉपर्स को मिला लैपटॉप
कक्षा 10वीं में विद्यालय टॉपर बने आशीष कुमार गुप्ता एवं कुमारी अन्वी ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। दोनों विद्यार्थियों को विद्यालय निदेशक द्वारा लैपटॉप, प्रशस्ति-पत्र, मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
वहीं 12वीं विज्ञान संकाय के टॉपर चंद्रप्रकाश राय (93.4%) तथा वाणिज्य संकाय के टॉपर विनायक सिंह (94.2%) को भी लैपटॉप, प्रशस्ति-पत्र, मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों को टैबलेट
कक्षा 10वीं में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले आदर्श कुमार ठाकुर, खुशी कुमारी एवं आयुष गुप्ता को टैबलेट, प्रशस्ति-पत्र, मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को स्मार्ट वॉच
12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले आदर्श उपाध्याय, धृति, नीलम कुमारी, उन्नति राय, सान्या कुमारी एवं अक्षत पाण्डेय को स्मार्ट वॉच, प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार 10वीं के 25 छात्र-छात्राओं को भी स्मार्ट वॉच, प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किए गए। इनमें किशन, आदित्य, अनुजा, सत्यम, आराध्य, हिबा, शान्वी, कौशल, अनुष्का, भाव्या, आयुष, जाह्नवी, अनन्या, अभय, वंशिका, अश्विक, समीर, प्रज्ञा, ऋषभ, दिव्यांशु, सलोनी एवं श्रेयषी सहित अन्य विद्यार्थी शामिल रहे।
समारोह के दौरान विद्यालय परिसर अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से खचाखच भरा रहा। सम्मान प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम का संचालन रवि पांडेय ने अपनी प्रभावशाली शैली में किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि सिंह, बृजेश कुमार, पुष्पंजय कश्यप, संजय राय, खुशबू कुमारी, संजय द्विवेदी, अंकुर कुमार, संजय श्रीवास्तव, दिनकर दत्त मिश्रा, गिरिजेश मिश्रा, अशोक कुमार, शशिकांत ओझा, ओम प्रकाश, कृष्णा कुमार सिंह एवं राजेश कुमार सिंह सहित विद्यालय परिवार के कई सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।





