OTHERS

सीआरसी सिकरौल में मशाल 2024 खेल प्रतिभा खोज कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ

न्यूज़ विज़न। बक्सर
शिक्षा विभाग, खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को को नावानगर प्रखण्ड के सी.आर.सी. उच्च विद्यालय सिकरौल लख के खेल मैदान मे मशाल 2024, खेल प्रतिभा खोज योजना कार्यक्रम का उद्घाटन सिकरौल पंचायत के मुखिया मनोज कुमार, संचालक भरत प्रसाद साहू एवं समन्वयक डॉक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह के उपस्थिति मे फीता काटकर किया गया। उक्त अवसर पर सी.आर.सी के खेल शिक्षक और खेल आयोजन समिति के सभी सदस्य और विद्यालयों से चुने गए सभी बच्चे रंग-बिरंगे पोशाक में उपस्थित रहे और एक उत्साही माहौल में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 

उद्घाटन के उपरांत बच्चों के द्वारा सभी विद्यालयों के प्रतिभागी बच्चों द्वारा अपने-अपने ड्रेस में और अपने-अपने झंडे के साथ मार्च पास्ट पूरे खेल मैदान में किया। जो काफी उत्साही एवं देखने लायक मनोरम दृश्य था। और अंत में अतिथियों को सलामी देते हुए अपने विद्यालय का परिचय दिया। इसके बाद मुखिया ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि यह सरकार की मशाल 2024 योजना पंचायत के बच्चों के बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने का सुनहरा अवसर है। इस प्रतियोगिता में जो बच्चे विजयी होंगे वे प्रखंड स्तर पर इस पंचायत का नाम रोशन करेंगे। और इस तरह वे उत्तरोत्तर आगे के प्रतियोगिताओं में भी भाग लेंगे।

 

उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संचालक भारत प्रसाद साहू ने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास का भी एक अवसर है। इसके जरिए बच्चे अपने मानसिक और शारीरिक विकास को भी प्राप्त करते हैं। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में खेल के प्रति उत्साह पैदा करता है। समन्वयक डॉक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। ऐसे आयोजन खेल के क्षेत्र में नई संभावनाओं का उदय भी होगा। इसलिए ऐसे आयोजनों का महत्व बढ़ जाता है। इससे बच्चों का चतुर्मुखी विकास होता है और अपने प्रतिभावान खिलाड़ी उभर कर सामने आएँगे। ऐसा जो बच्चे पढ़ने में कमजोर हैं वह खेल में आगे नहीं आ सकते हैं। अभी इसका ताजा उदाहरण बिहार के नौजवान सूर्यवंशी युवा क्रिकेटर हैं जिससे जिससे बच्चों को प्रेरणा लेना चाहिए और अपने जीवन को में आगे बढ़ना चाहिए। मशाल केवल एक खेल मंच नहीं है बल्कि यह विजन है, मिशन है, यह प्रतिभावान Chemistry को खोजने, चुनने एवं संवारने के लिए एक मौका है।

पांच खेल, पांच स्टेप से प्रतिभाओं की पहचान होगी। शारीरिक शिक्षक कौशल कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि यह बच्चों के जुनून और उत्साह का भी परिचय देता है बच्चे कितने जुनून के साथ अपने खेल प्रतिभा को निखारते हैं। उक्त अवसर पर खेल आयोजन समिति के मुख्य प्रभारी वंदना कुमारी, प्रवीण कुमार, कौशल राय, अमित कुमार, बबलू कुमार, विकास कुमार, आलोक कुमार, अखिलेश कुमार, धीरेंद्र कुमार सिंह, उमेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। साथ ही सक्रिय शिक्षकों में प्रधानाध्यापक पल्लवी सिंह,अरविंद कुमार पांडे, राजू कुमार, कमलेश राम, पवन कुमार, उर्मिला कुमारी, फ़िरदौस, प्रफुल्ल कुमार खरवार इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button