POLITICS

बक्सर में धूमधाम से मनाया गया वीर कुंवर सिंह का 168वाँ विजय दिवस, प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि

पुलिस चौकी व कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित  प्रतिमाओं  पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर में गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को 1857 की क्रांति के महानायक वीर कुंवर सिंह का 168वाँ विजय दिवस पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बक्सर पुलिस चौकी स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा स्मारक एवं कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित प्रतिमा स्थल पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंगी मिश्रा (जिला अध्यक्ष, बक्सर) ने की। उपस्थित लोगों ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अदम्य साहस एवं देशभक्ति को नमन किया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रत्याशी तथागत हर्षवर्धन (बक्सर) तथा पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक मौजूद रहे। अपने संबोधन में वक्ताओं ने वीर कुंवर सिंह के वीरतापूर्ण योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर देश को स्वतंत्रता की राह दिखाई। उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं समाजसेवी शामिल हुए। प्रमुख रूप से धनजी पांडे, विजय कुमार पाठक, अजीत सम्राट, विजयानंद वर्मा, छोटू पांडे, श्रीमन राय, दीपक राय, प्रभात कुमार, राजीव शर्मा, प्रिंस कुमार, प्रशांत राय, आशुतोष उपाध्याय, आनंद मिश्रा (चीनी मिल), विनय कुशवाहा, अभिषेक कुमार मौर्य, संतोष प्रजापति, हरेंद्र प्रताप सिंह, मिंटू सिंह, गणेश पांडे, संजय ओझा, धनजी उपाध्याय, अजीत यादव, सुभाष राम, अमरेंद्र मिश्रा, चंचल पांडेय, बिटू मिश्रा, दीपक सिंह समेत जन सुराज पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वीर कुंवर सिंह के आदर्शों को अपनाते हुए समाज और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button