OTHERS

अधिवक्ता लक्षमण यादव का आकस्मिक निधन, 24 अप्रैल को न्यायालय में ‘नो वर्क’

इलाज के दौरान 22 अप्रैल की शाम हुआ निधन, शोक की लहर, जिला अधिवक्ता संघ ने दी जानकारी

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर। बक्सर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता लक्षमण यादव (एनरोलमेंट नंबर 1643/2025) का 22 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे इलाज के क्रम में आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही न्यायालय परिसर सहित पूरे अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई।

 

बताया जा रहा है कि लक्षमण यादव पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज जारी था। इसी दौरान उनकी स्थिति अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से अधिवक्ता समाज ने एक सक्रिय और मिलनसार सदस्य को खो दिया है। जिला अधिवक्ता संघ बक्सर के महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अधिवक्ता लक्षमण यादव के सम्मान में 24 अप्रैल, शुक्रवार को बक्सर व्यवहार न्यायालय में ‘नो वर्क’ रखा जाएगा। इस दिन न्यायिक कार्य पूरी तरह से स्थगित रहेगा और अधिवक्ता अपने दिवंगत साथी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

 

अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। लक्षमण यादव का निधन अधिवक्ता समुदाय के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button