CRIME
-
बक्सर कोर्ट परिसर में नाबालिक छात्राओं से दुष्कर्म आरोपी से मारपीट! स्याही फेंकने की भी चर्चा, वीडियो वायरल
न्यूज़ विज़न। बक्सर कृष्णाब्रह्म थाना कांड संख्या 162/20 के प्राथमिकी अभियुक्त वीरेंद्र प्रसाद उर्फ वीरेंद्र पाल को मंगलवार को गिरफ्तार…
Read More » -
बक्सर में CBI की कार्रवाई से डाक विभाग में हड़कंप
न्यूज़ विज़न। बक्सर जिले में मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की कार्रवाई से डाक विभाग में हड़कंप मच गया।…
Read More » -
नथुनी अहीर के डेरा स्कूल कुकर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी शिक्षक बीरेंद्र प्रसाद गिरफ्तार
न्यूज़ विज़न। बक्सर जिले के डुमरांव प्रखंड अंतर्गत नथुनी अहीर के डेरा स्थित मध्य विद्यालय में छात्राओं से कुकर्म के…
Read More » -
बीएसएपी परिसर में तीन मंजिला भवन से गिरा प्रशिक्षु पुलिसकर्मी, इलाज के दौरान मौत
न्यूज विजन । बक्सर डुमरांव स्थित बीएसएपी परिसर में रविवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रशिक्षण ले रहा एक प्रशिक्षु पुलिसकर्मी अचानक तीन मंजिला भवन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में सहकर्मियों और अन्य प्रशिक्षुओं ने घायल जवान को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बक्सर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के कारीसोवां गांव निवासी मिथिलेश कुमार सिंह के 24 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रजनीश बिहार सैन्य पुलिस-19, बेगूसराय में पदस्थापित था और प्रशिक्षण के लिए डुमरांव स्थित बीएसएपी परिसर आया था। वह 29 अगस्त को ही प्रशिक्षण के लिए बीएसएपी परिसर पहुंचा था। प्रशिक्षण शुरू किए अभी कुछ ही दिन हुए थे कि यह दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक भवन से गिरने की मिली सूचना जानकारी के अनुसार रविवार की शाम अचानक बीएसएपी परिसर में रजनीश के तीन मंजिला भवन से नीचे गिरने की सूचना मिली। नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिसर में मौजूद सहकर्मी और अन्य प्रशिक्षु तत्काल मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। हादसा या किसी अन्य वजह से गिरा जवान? जांच में जुटी पुलिस रजनीश आखिर किन परिस्थितियों में तीन मंजिला भवन से नीचे गिरा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही वहां मौजूद सहकर्मियों और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय वहां क्या परिस्थितियां थीं और जवान भवन से किस तरह नीचे गिरा। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने प्रशिक्षु पुलिसकर्मी की मौत की पुष्टि की है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिवार में मचा कोहराम रजनीश कुमार की मौत की खबर मिलते ही उसके पैतृक गांव कारीसोवां और परिवार में मातम पसर गया। जवान की असमय मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशिक्षण के लिए घर से निकले रजनीश की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, बीएसएपी परिसर में भी साथी प्रशिक्षु और सहकर्मी घटना से स्तब्ध हैं।
Read More » -
नाबालिग छात्राओं से कथित कुकर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार गिरफ्तार
न्यूज़ विज़न। बक्सर नाबालिग छात्राओं के साथ कथित कुकर्म के गंभीर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले…
Read More » -
छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो मामले में मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. इमाम अली अंसारी गिरफ्तार, दोनों शिक्षक निलंबित
न्यूज़ विज़न। बक्सर/डुमरांव डुमरांव प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय, नथुनी अहीर के डेरा में छात्राओं के साथ छेड़खानी, आपत्तिजनक वीडियो…
Read More » -
ज्योति प्रकाश चौक के समीप नहर में डूबने से अधेड़ की मौत, वी वॉरियर्स टीम ने गहरे पानी से निकाला शव
न्यूज़ विज़न। बक्सर नगर थाना क्षेत्र के ज्योति प्रकाश चौक के समीप गुरुवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में नहर…
Read More » -
छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोप में दो शिक्षक निलंबित, विभागीय कार्रवाई शुरू
न्यूज़ विज़न। बक्सर/डुमरांव बक्सर जिले के डुमरांव प्रखंड क्षेत्र स्थित एक मध्य विद्यालय में कार्यरत दो शिक्षकों के खिलाफ छात्राओं…
Read More » -
नहर में उतराया मिला 30 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
न्यूज़ विज़न। बक्सर/डुमरांव बक्सर जिले के मुरार थाना क्षेत्र अंतर्गत ओझाबरांव गांव में बुधवार की सुबह उस समय सनसनी फैल…
Read More » -
ज्वेलरी दुकान में खरीदारी के बहाने ‘हाथ की सफाई’! 35-40 हजार के कान के टॉप्स गायब, CCTV में कैद हुईं दो महिलाएं
न्यूज़ विज़न। बक्सर शहर के जमुना चौक स्थित गंगाराम मदन प्रसाद झुन बाबू ज्वेलरी शॉप में शनिवार, 29 अगस्त की…
Read More »