OTHERS

“बक्सर गौरव सम्मान समारोह 2026” को लेकर तैयारियां तेज, पंचायत मंत्री को दिया गया उद्घाटन का न्योता

9 मई को होगा भव्य आयोजन, शिक्षा से लेकर समाज सेवा तक के उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर जिले में आगामी 9 मई को आयोजित होने वाले “बक्सर गौरव सम्मान समारोह 2026” को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को आयोजन समिति की ओर से बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश शिवजी सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम के उद्घाटन हेतु सादर आमंत्रित किया गया।

 

इस मुलाकात के दौरान आयोजन समिति ने मंत्री को समारोह की विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराया। बताया गया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बक्सर जिले के उन प्रतिभाशाली एवं प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों को सम्मानित करना है, जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा, खेल, कला, प्रशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। समिति के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से न सिर्फ समाज में सकारात्मक संदेश जाता है, बल्कि नई पीढ़ी को भी आगे बढ़ने और अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। “बक्सर गौरव सम्मान समारोह 2026” के माध्यम से जिले का नाम और गौरव राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

 

मंत्री दीपक प्रकाश शिवजी सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने की बात कही। यह समारोह बक्सर जिले के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा, जहां विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट प्रतिभाओं को एक मंच पर सम्मानित कर उनके योगदान को पहचान दी जाएगी। आयोजकों को उम्मीद है कि यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और युवाओं को प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button