OTHERS

बक्सर के बेटा प्रित्येश राज ने रचा इतिहास, UPSC IFOS में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 79

मध्यमवर्गीय परिवार के संघर्ष, संस्कार और मेहनत ने लिखी सफलता की नई इबारत; युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत

न्यूज़ विज़न | बक्सर
शनिवार का दिन बक्सर जिले के लिए गर्व और गौरव का ऐतिहासिक क्षण बन गया, जब शहर के अंबेडकर चौक निवासी प्रित्येश राज ने संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा UPSC IFOS (Indian Forest Service) में सफलता हासिल करते हुए पूरे देश में 79वीं रैंक प्राप्त की। जैसे ही यह खबर शहर में फैली, परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

 

प्रित्येश राज एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। उनके पिता प्रफुल्ल कुमार बिजली विभाग में निजी कार्य करते हैं, जबकि माता मधुबाला देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने बच्चों की शिक्षा और संस्कारों में कभी कमी नहीं आने दी। आज उसी तपस्या का परिणाम पूरे जिले के सामने प्रेरणा बनकर खड़ा है।  प्रित्येश राज की प्रारंभिक शिक्षा बक्सर के डीएवी स्कूल से हुई, जहां उन्होंने वर्ष 2013 में सीबीएसई बोर्ड से मैट्रिक उत्तीर्ण किया। इसके बाद उन्होंने डीपीएस बोकारो से इंटरमीडिएट किया। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने पिलानी से बीटेक की पढ़ाई पूरी की तथा गेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आईआईटी दिल्ली से एमटेक किया। बेहतर नौकरी के अवसर होने के बावजूद उन्होंने देशसेवा का सपना चुना और यूपीएससी की कठिन तैयारी में जुट गए। वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने आखिरकार उन्हें भारतीय वन सेवा में सफलता दिला दी।

 

परिवार की उपलब्धियां भी प्रेरणादायक हैं। छोटी बहन गरिमा राज असिस्टेंट प्रोफेसर हैं, जबकि सबसे छोटी बहन अंकिता राज स्केटिंग में स्टेट चैंपियन रह चुकी हैं। ऐसे प्रतिभाशाली परिवार की यह सफलता अब पूरे बक्सर की पहचान बन गई है। प्रत्युष की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि सफलता केवल बड़े शहरों या संपन्न परिवारों की मोहताज नहीं होती, बल्कि दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और परिवार के सहयोग से छोटे शहरों के युवा भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

उनकी सफलता से बक्सर जिले के हजारों युवाओं को यह संदेश मिला है कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदार हो तो मंजिल जरूर मिलती है। प्रत्युष राज को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। शुभकामना देने वालों में पंकज ठाकुर, चंद्रकिशोर उर्फ गुड्डू, लक्ष्मी प्रसाद समेत कई गणमान्य लोग शामिल हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button