बांकीपुर उपचुनाव: जनशक्ति जनता दल ने वीना मानवी पर जताया भरोसा, बक्सर जिला इकाई ने कहा— नई राजनीति को मिलेगी मजबूती
जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव का जताया आभार, कहा— विकास, सामाजिक न्याय और जनभागीदारी की राजनीति को मिलेगा नया आयाम


न्यूज़ विज़न। बक्सर
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए जनशक्ति जनता दल द्वारा श्रीमती वीना मानवी को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने पर बक्सर जिला इकाई ने खुशी जताते हुए इसे पार्टी के लिए महत्वपूर्ण और दूरदर्शी निर्णय बताया है। इस अवसर पर जनशक्ति जनता दल के बक्सर जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेज प्रताप यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनभावनाओं और जनहित को प्राथमिकता देते हुए श्रीमती वीना मानवी जैसी कर्मठ, ईमानदार और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता को उम्मीदवार बनाकर संगठन का विश्वास मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का यह निर्णय केवल एक चुनावी घोषणा नहीं है, बल्कि बिहार की राजनीति में सकारात्मक बदलाव, स्वच्छ नेतृत्व और जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि आज बिहार की जनता विकास, पारदर्शिता और जवाबदेह राजनीति चाहती है। ऐसे समय में श्रीमती वीना मानवी की उम्मीदवारी जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरने वाली साबित होगी। उनका व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और जनसेवा का अनुभव उन्हें एक मजबूत प्रत्याशी बनाता है।
दिनेश सिंह यादव ने विश्वास जताया कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की जागरूक जनता विकास, सामाजिक न्याय और बेहतर भविष्य के संकल्प के साथ श्रीमती वीना मानवी को अपना भरपूर समर्थन और आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास निश्चित रूप से जनशक्ति जनता दल के पक्ष में जाएगा और पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। अंत में जिलाध्यक्ष ने श्रीमती वीना मानवी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं विजयी राजनीतिक सफर की कामना की। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में प्रभावी कार्य होगा।





