किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम ने मनाया डॉक्टर्स डे एवं 21वां स्थापना दिवस, ग्राहकों को किया सम्मानित, विशेष ऑफरों की घोषणा
केक काटकर मनाया गया स्थापना दिवस समारोह, दर्जनों डॉ को सम्मानित कर जताया आभार, पुराने शुद्ध सोने के बदले 105 प्रतिशत मूल्य देने की विशेष योजना, डायमंड वैल्यू पर 21 प्रतिशत और गोल्ड मेकिंग चार्ज पर 21 प्रतिशत की छूट


न्यूज़ विज़न। बक्सर
शहर के पीपी रोड स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम में डॉ डे एवं 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शोरूम परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसके बाद वर्षों से जुड़े दर्जनों ग्राहकों एवं डॉक्टर्स को सम्मानित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए शोरूम के प्रोप्राइटर परशुराम वर्मा एवं हिमांशु वर्मा ने कहा कि ग्राहकों के विश्वास और सहयोग के कारण ही संस्थान ने सफलता के 21 वर्ष पूरे किए हैं ईवा हाल के दिनों में डॉ डे भी था। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि और गुणवत्ता ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है, जिसके बल पर शोरूम ने शहर में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस अवसर पर ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफरों की भी घोषणा की गई। परशुराम वर्मा ने बताया कि वर्तमान में शोरूम में विशेष एक्सचेंज ऑफर चल रहा है, जिसके तहत पुराने शुद्ध सोने को बदलने पर 105 प्रतिशत तक मूल्य दिया जा रहा है। यह ऑफर ग्राहकों को अपने पुराने आभूषणों के बदले अधिक लाभ प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है।
वहीं हिमांशु वर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में डायमंड ज्वेलरी की वैल्यू पर फ्लैट 21 प्रतिशत की छूट तथा गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 21 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह ऑफर सीमित अवधि के लिए है और ग्राहकों से इसका लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों और अतिथियों ने शोरूम की उपलब्धियों की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में डॉ. सीएम सिंह, डॉ. दिलशाद आलम, डॉ. बीके सिंह, सुरेश संगम, मनीष पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्राहक उपस्थित रहे।





