Amity University में Foundation School के विज्ञान मॉडलों का शानदार प्रदर्शन, तीसरा और चौथा स्थान हासिल
Acetylene Gas और Alternate Soil पर तैयार मॉडल ने बटोरी सराहना, NIT Patna के प्रोफेसरों एवं जूरी सदस्यों ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को सराहा


न्यूज़ विज़न। बक्सर
Amity University, Patna में आयोजित अंतर-विद्यालयी विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में Foundation School के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। बिहार के विभिन्न जिलों से आए विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें Foundation School के कक्षा 7 एवं 8 के विद्यार्थियों ने अपने दो नवीन एवं प्रयोगात्मक विज्ञान मॉडलों के माध्यम से प्रभावशाली प्रस्तुति दी।
प्रतियोगिता में Foundation School के विद्यार्थियों ने ‘Acetylene Gas’ तथा ‘Alternate Soil’ जैसे प्रयोगात्मक एवं नवाचार आधारित विषयों पर विज्ञान मॉडल तैयार कर प्रस्तुत किए। दोनों मॉडलों को विद्यार्थियों ने अपने विज्ञान शिक्षकों के मार्गदर्शन में लगभग दो महीने तक निरंतर मेहनत, प्रयोग, शोध और रचनात्मक कार्य के बाद तैयार किया था। प्रतियोगिता के दौरान NIT Patna के प्रोफेसरों एवं जूरी सदस्यों ने Foundation School के मॉडलों का बारीकी से अवलोकन किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों में दिखाई गई innovative thinking, creativity, scientific approach और practical understanding की विशेष रूप से सराहना की गई। प्रतियोगिता में विद्यालय के दोनों विज्ञान मॉडलों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए क्रमशः तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह उपलब्धि विद्यार्थियों की लगन और मेहनत के साथ-साथ शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन तथा विद्यालय में प्रयोगात्मक एवं अनुभवात्मक अधिगम को दिए जा रहे महत्व का प्रमाण है। विज्ञान को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों को प्रयोग और नवाचार के माध्यम से सीखने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
प्राचार्य ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के बाद गुरुवार को आयोजित प्रातःकालीन सभा में विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज कुमार त्रिगुण ने प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उन्हें हार्दिक बधाई दी। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा— “सबसे महत्वपूर्ण है participation. सफलता हो या असफलता, दोनों के द्वार participation से होकर ही गुजरते हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी नए विचारों के साथ प्रयोग करने, सवाल पूछने और निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास, टीमवर्क और समस्या के समाधान की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। Foundation School परिवार ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों तथा उनके विज्ञान शिक्षकों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।





