राष्ट्रीय परशुराम परिषद की बक्सर जिला इकाई में नई जिम्मेदारियों का ऐलान, संगठन विस्तार को मिलेगी नई गति
प्रदेश अध्यक्ष नवीन झा के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष दुर्गेश उपाध्याय ‘विद्रोही’ ने की जिला स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा, संगठन एवं समाजहित में समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान


न्यूज़ विज़न। बक्सर
राष्ट्रीय परशुराम परिषद की बक्सर जिला इकाई को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा की गई। माननीय प्रदेश अध्यक्ष नवीन झा के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष दुर्गेश उपाध्याय ‘विद्रोही’ ने जिला इकाई के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपीं।
घोषित पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष के रूप में राहुल राय, हरे राम पांडे, दीपांशु राय, आशु राय, दीपक पांडे, अमरनाथ पंडित उर्फ लाला बाबा, पंकज उपाध्याय एवं रिया पाठक को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जिला महामंत्री के पद पर राहुल राय, अभिषेक मिश्रा, सिद्धार्थ पांडे, अंगद चौबे, रोशन उपाध्याय, पंकज उपाध्याय, अंकित त्यागी, शिवम पांडे, राजीव पाठक एवं डॉ. विशेष दुबे को मनोनीत किया गया है। इसके अलावा जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी माझिल ओझा को तथा सह कोषाध्यक्ष का दायित्व जयप्रकाश पांडेय को सौंपा गया है। जिला कार्यालय प्रभारी के रूप में ज्ञानदीप पांडे को नियुक्त किया गया है।
संगठन के डिजिटल एवं तकनीकी कार्यों को गति देने के लिए जिला आईटीसीएल संयोजक के रूप में पवन उपाध्याय तथा सह संयोजक के रूप में गोविंद जी और रिंकू पांडे को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जिला सोशल मीडिया सेल की जिम्मेदारी दिव्यांशु प्रधान को तथा सह संयोजक के रूप में कपिल मुनि पंडित को नियुक्त किया गया है। संगठन की गतिविधियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला मीडिया प्रभारी के रूप में सत्यदेव पांडे को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में पवन राय, पृथ्वी नाथ ओझा, दुर्गावती देवी, मोहन पांडे, मुकुंद सनातन, गोलू चौबे, त्रिभुवन पाठक, अंकित मिश्रा, राघव पांडे, शिशिर राय, आमोद पांडे एवं आकाश उपाध्याय को शामिल किया गया है।
संगठन को मजबूत करने का संकल्प
नवनियुक्त सभी जिला पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश उपाध्याय ‘विद्रोही’ ने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी संगठन एवं समाजहित के इस महत्वपूर्ण कार्य में पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी के समर्पित प्रयासों से राष्ट्रीय परशुराम परिषद की जिला इकाई को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी समाज के बीच रहकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएं और अपने कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास करें। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा, सक्रियता और आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। नई जिम्मेदारियों के साथ सभी पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपेक्षा की गई है।
राष्ट्रीय परशुराम परिषद का संदेश: “संगठन की शक्ति — समर्पण, सेवा और संस्कार।”





