OTHERS

1948 की बक्सर की मिठास अब गोलंबर पर भी, बद्रीनारायण पापड़ीवाले के नए प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ

सावन की अंतिम सोमवारी पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ उद्घाटन, एनएच से यूपी-दिल्ली समेत अन्य राज्यों की ओर जाने वाले ग्राहकों को मिलेगी सुविधा; जल्द शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
वर्ष 1948 में बक्सर की धरती से शुरू हुई पारंपरिक मिठास आज धर्मनगरी बक्सर की पहचान बन चुकी है। अपनी विशिष्ट मिठाई और पारंपरिक स्वाद के लिए प्रसिद्ध बद्रीनारायण पापड़ीवाले के नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर शहर के गोलंबर के समीप किया गया। नए प्रतिष्ठान के खुलने से स्थानीय ग्राहकों के साथ-साथ एनएच के रास्ते उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं अन्य राज्यों की ओर जाने वाले लोगों को भी बक्सर की प्रसिद्ध पपड़ी का स्वाद आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

 

श्री श्री त्रिलोकीनाथ जी महाराज (श्री नाथबाबा जी) के आशीर्वाद से जिले सहित अन्य राज्यों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके प्रतिष्ठान के नए केंद्र का विधिवत उद्घाटन आचार्य गोविन्द दुबे जी महाराज, सुप्रसिद्ध वेदज्ञ एवं भागवताचार्य के कर-कमलों से किया गया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत सुबह धार्मिक अनुष्ठान से हुई। इसके बाद दोपहर 12 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ रिबन खोलकर नए प्रतिष्ठान का औपचारिक उद्घाटन संपन्न हुआ।

1948 में शुरू हुई थी पपड़ी की कहानी

प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर मदन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उनके पिता स्व. बद्रीनारायण जी ने वर्ष 1948 में एक नई तरह की मिठाई तैयार करने का प्रयास शुरू किया था। कई प्रयासों के बाद उन्हें सफलता मिली और तैयार हुई मिठाई का नाम ‘पापड़ी’ रखा गया। बक्सर में तैयार की गई यह मिठाई देखते ही देखते लोगों के बीच लोकप्रिय हो गई और धीरे-धीरे इसकी पहचान बक्सर से बाहर भी बनने लगी। इसी के साथ ‘बद्रीनारायण पापड़ीवाले’ नाम एक अलग ब्रांड के रूप में लोगों के बीच प्रसिद्ध होता चला गया। उन्होंने बताया कि वर्षों से ग्राहकों का भरोसा और पारंपरिक स्वाद ही प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी पहचान है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शहर के गोलंबर पर नए केंद्र की शुरुआत की गई है।

एनएच से गुजरने वाले लोगों को भी मिलेगी सुविधा

मदन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि गोलंबर स्थित नया प्रतिष्ठान खास तौर पर उन लोगों के लिए भी सुविधाजनक होगा, जो राष्ट्रीय राजमार्ग से उतरकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं अन्य राज्यों की ओर जाते हैं। अब उन्हें बक्सर की प्रसिद्ध पपड़ी और अन्य उत्पादों के लिए शहर के अंदर आने की जरूरत नहीं होगी। गोलंबर पर ही उन्हें प्रतिष्ठान की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था भी शुरू की जाएगी, जिससे दूर रहने वाले ग्राहक भी आसानी से अपने पसंदीदा उत्पाद मंगा सकेंगे।

उद्घाटन समारोह में जुटे अतिथि और शुभचिंतक

उद्घाटन समारोह में आने वाले अतिथियों एवं शुभचिंतकों के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। इस दौरान अरुण कुमार, शशि कुमार गुप्ता सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे और अतिथियों का स्वागत किया। गौरतलब है कि बद्रीनारायण पापड़ीवाले का नाम बक्सर में लंबे समय से अपने पारंपरिक स्वाद, गुणवत्ता और विशिष्ट पहचान के लिए चर्चित रहा है। बक्सर जिले के अलावा अन्य राज्यों में भी इसकी पहचान बनी हुई है। ऐसे में शहर के गोलंबर पर नए प्रतिष्ठान की शुरुआत को लेकर ग्राहकों और शुभचिंतकों में खासा उत्साह देखा गया। 1948 में शुरू हुई बक्सर की यह मिठास अब नई पीढ़ी और नए केंद्र के साथ आगे बढ़ रही है। गोलंबर पर नए प्रतिष्ठान की शुरुआत से बक्सर की पारंपरिक मिठास को राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले लोगों तक पहुंचने का एक नया रास्ता भी मिल गया है।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button