OTHERS

रामरेखा घाट पर माताओं ने बच्चों का मुंडन संस्कार करा दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना की

मुंडन संस्कार को लेकर रामरेखा घाट पर अहले सुबह से ही उमड़ी भीड़

न्यूज विजन। बक्सर
सोमवार को बच्चों के मुंडन संस्कार के लिए शहर के रामरेखा घाट पर श्रद्धालुओं का तांता अहले सुबह से ही लग गया। शुभ मुहूर्त के कारण भीड़ इतनी बढ़ी कि रामरेखा घाट मुख्य द्वार से गंगा घाट को जानेवाली रास्ते में काफी भीड़ हो गई थी। सड़क से लेकर रामरेखा घाट तक पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी।

 

मुंडन संस्कार को लेकर जिले के अलावे पड़ोसी जिला भोजपुर, रोहतास, कैमूर एवं उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाके से भी लोग पहुंचे थे। यहां पहुंचने के तुरंत बाद  श्रद्धालु गंगा में पवित्र डुबकी लगाये तथा बच्चों का मुंडन कराकर उन्हें भी स्नान कराये। माताओं ने बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा मइया की पूजा करने के बाद नाव पर सवार हो उस पार गये, जहां गंगा मइया की आराधना करने के बाद रामरेखा घाट पर लौटे। साथ आये सगे-संबंधियों के बीच प्रसाद का वितरण किया। इसके बाद घाट पर ही नाते-रिश्तेदारों के साथ भोजन ग्रहण किया।

संतान की सलामती के लिए मुंडन संस्कार कराने का रिवाज है। इस संस्कार की रस्म अदायगी से बच्चों का जीवन सुखी होता है। सोलह संस्कारों में मुंडन संस्कार का काफी महत्व होता है। रामरेखा घाट के पुजारी लाला बाबा ने बताया कि  मुंडन संस्कार हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण संस्कार है। मुंडन संस्कार के माध्यम से माता-पिता अपने बच्चे के लिए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button