CRIME

ट्रेन में चेन पुलिंग कर चोरी, RPF की त्वरित कार्रवाई से तीन आरोपी गिरफ्तार

बक्सर–पवनी हॉल्ट के बीच ACP कर खड़ी हुई ट्रेन, AC कोच से महिलाओं के पर्स व गहनों की चोरी, पूरा गैंग दबोचा गया

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
शुक्रवार को प्राप्त सूचना के आधार पर ट्रेन संख्या 13423 अप को बक्सर स्टेशन और पवनी हॉल्ट के बीच अलार्म चेन खींचकर (ACP) रोक दिया गया। चेन पुलिंग के कारण ट्रेन रात 01:16 बजे से वहीं खड़ी रही। इसी दौरान AC कोच में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

 

सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) बक्सर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर एक अपराधी को AC कोच से चोरी किए गए सामान के साथ मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं, गैंग के अन्य दो सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। RPF टीम ने लगातार तलाशी अभियान चलाया और कुछ ही देर में बक्सर बस स्टैंड के पास से फरार दोनों आरोपियों को भी पकड़ लिया। तलाशी के दौरान ट्रेन से चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया। बरामद सामान में महिलाओं के पर्स – 02, एंड्रॉयड मोबाइल फोन – 01, चांदी का बाला – 01 सेट, आर्टिफिशियल मंगलसूत्र – 01, कॉस्मेटिक सामान शामिल है। वही गिरफ्तार आरोपियों में पवन कुमार (उम्र 20 वर्ष), पिता – स्व. चंदेश्वर राय, निवासी – गंजपार, थाना अथमलगोला, जिला पटना, निवास कुमार (उम्र 27 वर्ष), पिता – स्व. बहादुर सिंह, निवासी – अथमलगोला, थाना अथमलगोला, जिला पटना, बुधन कुमार (उम्र 26 वर्ष), पिता – कृष्ण राय, निवासी – लहरिया टोला, थाना अथमलगोला, जिला पटना शामिल है।

पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व RPF इंस्पेक्टर कुन्दन कुमार ने किया। उनके साथ टीम में SI विजेंद्र मुवाल, ASI नंदलाल राम, CT राहुल कुमार और CT सोनालाल यादव शामिल रहे। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जीआरपी थाना बक्सर को सुपुर्द कर दिया गया है, जहां मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। RPF की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से यात्रियों में सुरक्षा को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button