ACCIDENT
बिग ब्रेकिंग:चौसा-मोहनिया मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, दो गंभीर

न्यूज विज़न। बक्सर
बक्सर जिले में गुरुवार की देर शाम चौसा-मोहनिया मुख्य मार्ग पर महावीर स्थान के समीप भीषण सड़क दुर्घटना हुई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की वजह और मृतकों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जल्द सामने आएगी।




