जिले के चारों विधानसभा में महागठबंधन का समर्थन करेगा सामाजिक न्याय मोर्चा
सामाजिक न्याय मोर्चा के संरक्षक हृदय नारायण सिंह ने कहा-साथी संवाद के बाद लिया गया निर्णय

 

न्यूज विजन। बक्सर
शहर के नया बाजार स्थित सीताराम नगर में विधानसभा चुनाव को लेकर सामाजिक न्याय मोर्चा से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मौके पर पूर्व सदर विधायक सह सामाजिक न्याय मोर्चा के संरक्षक प्रो हृदय नारायण सिंह ने कहा कि इस चुनाव में सुयोग्य उम्मीदवार का चयन करने के लिए दर्जनों गांव में साथी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम में निर्णय लिया गया कि जो भी पिछड़ा, दलित, अकलियत, गरीब, किसान, शोषित वर्ग के हक और न्याय की बात करेगा मोर्चा के कार्यकर्ता शहर से लेकर गांव तक उसके समर्थन में काम करेंगे।
 
 
 
 
 
 
 
 
उन्होंने कहा कि जो भी उपरोक्त वर्ग के लोगों का मजबूत पहरेदारी करेगा मोर्चा के कार्यकर्ता उसका सहयोग करने के साथ मतदान होने तक कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। बैठक में बक्सर जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन के प्रत्याशियों को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। पूर्व सदर विधायक सह हृदय नारायण सिंह ने मोर्चा के कार्यकर्ताओं से बैठक में लिए गए निर्णय को सफल बनाने की अपील की।
मौके पर सामाजिक न्याय मोर्चा के उपेंद्र प्रताप सिंह, अख्तर अह्वान, सलीम अंसारी, लोहा यादव, समीउल्लाह शाह, सुनील कुमार सिंह, रवि रंजन सिंह, अजित सिंह, लाल बाबू सिंह, सोनू सिंह, रविकांत सिंह, रासबिहारी सिंह, संजय कुमार सिंह, उत्तम कुमार सिंह, जनार्दन सिंह, नरेंद्र सिंह, संजय यादव, तूफानी सिंह, मो इसराइल, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, अजीत यादव आदि मौजूद थे।
 
 
 
 
 





