डुमरांव में 19 नवंबर को गरीबों के बीच बांटे जाएंगे नि:शुल्क कंबल, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी होंगे शामिल
जेपी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में रोटरी जगदीश आई हॉस्पिटल में होगा समारोह, स्व. जगदीश प्रसाद एवं स्व. शिवकुमारी देवी की स्मृति में होगा आयोजन

न्यूज़ विज़न। बक्सर / डुमरांव
जिले के डुमरांव नगर में गुरुवार, 19 नवंबर को गरीब एवं असहाय लोगों के बीच नि:शुल्क कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। जेपी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में यह कार्यक्रम स्वर्गीय जगदीश प्रसाद एवं स्वर्गीय शिवकुमारी देवी की पावन स्मृति में आयोजित होगा।
कार्यक्रम का आयोजन डुमरांव स्थित रोटरी जगदीश आई हॉस्पिटल, कड़वी में किया गया है। इस अवसर पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे और जरूरतमंद गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित करेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदीप कुमार जायसवाल ने बताया कि जरूरतमंदों की सेवा और उनकी सहायता के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के माध्यम से ठंड के मौसम में गरीब एवं असहाय लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।




