POLITICS

बक्सर किला मैदान में NDA का शक्ति प्रदर्शन, मंटू उपाध्याय बोले – “जय NDA, तय NDA”

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

ऐतिहासिक किला मैदान आज एन.डी.ए. (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के रंग में रंगा नजर आया, जब यहां भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और हजारों समर्थकों की उपस्थिति ने एनडीए की एकता और ताकत को दर्शाया।

इस विशेष अवसर पर जदयू प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य अरविंद कुमार उपाध्याय उर्फ मंटू उपाध्याय ने अपने समर्थकों के साथ जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई और मंच से गठबंधन को मजबूती देने का संकल्प दोहराया। मंटू उपाध्याय ने दिया एनडीए को जनसमर्थन का भरोसा, सभा को संबोधित करते हुए मंटू उपाध्याय ने जोशीले अंदाज़ में कहा कि “जय एन.डी.ए., तय एन.डी.ए. नितीश कुमार जी और नरेंद्र मोदी जी जिंदाबाद, बक्सर की जनता जिंदाबाद!

 

उन्होंने कहा कि बक्सर की जनता का अपार समर्थन एनडीए की जनहितकारी नीतियों और विकास कार्यों में विश्वास का प्रमाण है। यह सम्मेलन आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन को मजबूत करने का निर्णायक प्रयास है।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button