मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम की सफलता के लिए जदयू ने निकाली साइकिल रैली
राजपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत इटाढ़ी, धनसोई, तियरा एवं कोरानसराय में आयोजित रैली में शामिल हुए पूर्व मंत्री संतोष निराला




न्यूज़ विज़न। बक्सर
मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड द्वारा आयोजित मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम की सफलता के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार के सभी पंचायतों में जन जागरूकता अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसी कार्यक्रम के तहत राजपुर विधानसभा क्षेत्र के इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत ईटाढी बाजार में प्रखण्ड अध्यक्ष विजय कुशवाहा की अध्यक्षता में एवं राजपुर प्रखण्ड अंतर्गत धनसोई एवं तियरा बाजार में प्रखंड अध्यक्ष फुटचन कुशवाहा की अध्यक्षता में एवं कोरान सराय में आयोजित की गई।






साइकिल रैली में राजपुर विधानसभा के पूर्व विधायक सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला के कुशल नेतृत्व में हुआ। इस कार्यक्रम में मीडिया को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने कहा कि “मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम चुनाव आयोग द्वारा कराया जाता हैं, जिसके लिए चुनाव आयोग और सरकार कर्मी BLO बढ़चढ़ कर पूरी सक्रियता के साथ कार्य को घर घर जाकर कर रहे हैं। उनके सहयोग में हम जनता दल यूनाइटेड के एक नेता होने के नाते हर घर तक पहुंच कर लोगों को मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण करने के लिए जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। हमारा स्लोगन है “संकल्प हमारा टूटे नहीं, एक भी मतदाता छूटे नहीं। हर घर तक जाना हैं, मतदाता को जगाना है।”


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार प्रदेश में हर सामाजिक कार्य को मजबूती के साथ जमीनी स्तर पर पहुंचाने का कार्य करते हैं जैसे बालिकाओं को साइकिल देकर पढ़ने के लिए उत्सुक करना, महिला आरक्षण, शराबबंदी, बाल विवाह, दहेज प्रथा विरोध आदि सामाजिक कार्य हैं। उसी कड़ी में हम सब जदयू के कार्यकर्ता बिहार के एक एक मतदाता को मतदाता सूची में अपने नाम का पुनरीक्षण करा कर चुनाव आयोग को सहयोग करने का कार्य कर रहे हैं। उक्त कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी संजय पटेल, जितेन्द्र सिंह, बबन चौधरी, अरुण कुमार सिंह, काशी सिंह, रामशंकर यादव, अमित कुशवाहा, विमलेन्द्र कुमार बब्लू, अनिरुद्ध तिवारी, विवेक प्रजापति, दीनदयाल कुशवाहा, सुरेन्द्र गुप्ता, विजय कुशवाहा, संतोष राम, उमेश कुशवाहा, मंटू रावत, रामशंकर सिंह, नामेश्वर प्रजापति, अशोक बिंद, धर्मेन्द्र चौधरी, धर्मेन्द्र चौधरी, उपेन्द्र सिंह मुखिया, अरविन्द गुप्ता, कमलेश राम आदि सैकड़ों कार्यकर्ता साथी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए।

