स्व. भोलानाथ अस्थाना की पुण्य स्मृति में दिव्यांगों व असहायों के बीच रोटरी क्लब ने किया कम्बल वितरण




न्यूज़ विज़न। बक्सर
स्व. भोलानाथ अस्थाना की पुण्य स्मृति में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रोटरी क्लब द्वारा शहर के पुस्तकालय रोड में मकर संक्रांति के पूर्व दिवस पर गरीबों एवं असहायों के बीच कम्बल वितरण किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में दिव्यांग, असहाय व गरीब महिला पुरुष पहुंचे हुए थे।







रोटरी क्लब के सदस्य आशुतोष कुमार अस्थाना ने बताया की मेरे पिता जी स्व. भोलानाथ अस्थाना के पुण्य स्मृति में हर वर्ष 13 जनवरी को शहर के विभिन्न मोहल्ले के गरीबों, असहायों एवं दिव्यांगों के बीच कम्बल वितरण करते आ रहे है। क्योकि मेरे पिताजी कहा करते थे की गरीबों और असहायों की मदद करना सबसे पुण्य कार्य है। उनकी इस सोच को लेकर उनकी स्मृति दिवस पर हर वर्ष सैकड़ों लोगों के बीच वितरण करते है। इसी कड़ी में सोमवार को शहर के पुस्तकालय रोड में कम्बल वितरण किया गया। मौके पर रोटरी सचिव मनोज वर्मा, रोटेरियन दीपक अग्रवाल, सौरव तिवारी, मनीष पांडे, राजेश केसरी, परशुराम वर्मा, आशुतोष स्थाना, रामजी सिंह समेत अनेकों रोटरी क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

वीडियो देखें :

