OTHERS

तनिष्क शो रूम में क्रिसमस डे पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

बुधवार को नगर के ज्योति प्रकाश चौक स्थित तनिष्क शो रूम में  क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांध दिया। प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित कई बच्चों ने अपनी अपनी प्रस्तुती दी। वहीं सेंटा क्लॉज ने बच्चों को उपहार बांटे। सेंटा क्लाज के रूप में सजे छोटे-छोटे बच्चों ने सभी का मन मोहा।

 

क्रिसमस की शुरूआत केक काटकर की गई। इस कार्यक्रम में मौसम सिंह, निशा कुमारी, प्रियंका पटेल, निशा पांडे, सरिता सिन्हा, पिंकी कुमारी, गीता देवी, पूनम त्रिपाठी, ममता पाण्डेय, सुषमा राय, रुचि ठाकुर, सतीश कुमार, सुमन,किरण, अंजली कुमारी, लवली, ब्यूटी, लक्ष्मी आदि के अलावा बहुत सारे लोगों ने पार्टिसिपेट किया। प्रतिभागियों ने बताया की इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन बक्सर में किसी भी रिटेल कंपनी के द्वारा पहली बार किया गया है। सभी प्रतिभागी में प्रसन्नता और उत्साह देखा गया।

 

तनिष्क के मैनेजर मृण्मय चटर्जी और फ्लोर मैनेजर गजेन्द्र सिंह ने बताया कि वेडिंग सीजन को ध्यान में रखते हुए तनिष्क अपने ग्राहकों के लिए ज्वेलरी की खरीदारी पर आकर्षक ऑफर लाया है। जिसमे सोने के आभूषणों के प्रत्येक ग्राम पर 101 रुपए के छूट के अलावा गोल्ड के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 20% तक और हीरे के आभूषणों के मूल्य पर 20% तक की छूट दी जा रही है। नियम एवं शर्तें लागू।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button