गहने और नकदी व तीन बच्चों के साथ गायब हुई महिला, न्यायालय के आदेश पर हुआ एफआईआर
नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारी टोला में हुई घटना




न्यूज विजन। बक्सर
नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारी टोला मोहल्ले से एक महिला ने घर से पैसे और गहने के साथ तीन बच्चाें काे लेकर फरार हाे गई है। महिला के घर से गायब हाेने के बाद पीड़ित पति थाने का चक्कर लगाता रहा। काफी चक्कर लगाने के बाद भी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुआ तो थक हार कर उसने कोर्ट की शरण ली। जिसके पश्चात न्यायालय के आदेश पर नगर थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के बारी टाेला के एक युवक की शादी काेइरपुरवा में हुई थी। उक्त युवक के चार बच्चे हैं। युवक बाइपास राेड में गैरेज में कार्य करता था। 18 अगस्त काे वह घर से कार्य के लिए अपने गैराज गया था। लाैट कर आया ताे घर में उसकी पत्नी और तीन बच्चे गायब थे। बड़ी बेटी से पूछा ताे उसने बताया कि मां बच्चाें के साथ बैग वगैरह लेकर कहीं चली गई है। युवक ने काफी खाेजबीन किया। खाेजबीन में महिला के नहीं मिलने पर उसने नगर थाना में गुमशुदगी के लिए आवेदन दिया। हालांकि पीड़ित का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने काेई कार्रवाई नहीं की। पुलिस के द्वारा काेई कार्रवाई नहीं करने पर उसने काेर्ट की शरण लिया। काेर्ट के आदेश पर नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है।








पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी घर में रखे सभी गहने और करीब एक लाख रुपए लेकर गायब हुई है। पिछले दिनाें उसकी एक पुत्री ने दिल्ली के किसी युवक के माेबाइल से फाेन किया था। उक्त फाेन की जानकारी भी पीड़ित ने पुलिस काे दी है। पीड़ित ने पुलिस ने अपने बच्चाें के साथ पत्नी काे बचाने की गुहार लगाई है।

