OTHERS

क्रीड़ा से चरित्र निर्माण एवं चरित्र से राष्ट्र निर्माण क्रीड़ा भारती का उद्देश्य है : रवि रंजन

क्रीड़ा भारती के दक्षिण बिहार प्रांत के प्रांतीय अधिकारियों की हुयी बैठक

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

क्रीड़ा भारती के दक्षिण बिहार प्रांत के प्रांतीय अधिकारियों का‌ विभिन्न जिला प्रवास के क्रम में शनिवार को जिले में प्रवास हुआ। प्रवास के दौरान शहर के स्टेशन रोड स्थित गोयल धर्मशाला में जिला कार्यकारिणी के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमे प्रांत अध्यक्ष रवि रंजन, प्रांत मंत्री डॉ रमेश कुमार, प्रांत कोषाध्यक्ष अमित झा, उपाध्यक्ष उदय कुमार, महानगर अध्यक्ष अंजनी जी, पूर्व मंत्री सह सदस्य अवधेश कुमार, जिला अध्यक्ष अरविन्द सिंह द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ  हनुमान जी एवं भारत माता के तैलीय चित्र पर पुष्पार्जन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

 

बैठक एवं 17 जिला प्रवास‌ की आवश्यकता पर विषय प्रवेश करते हुए प्रांत मंत्री डॉ रमेश कुमार ने कहा कि क्रीड़ा भारती एक राष्ट्रव्यापी खेल संगठन है। इसके उद्देश्य एवं लक्ष्य प्राप्ति हेतु जिला कार्यकारिणी को समर्पित भाव से कार्य करना होगा। उन्होंने संगठन कार्य एवं वार्षिक कार्य योजना को लेकर विस्तृत चर्चा की। “स्वस्थ भारत समर्थ भारत” के लिए कार्यकर्ताओं को हर उम्र के लोगों को खेल के मैदान तक लाने का प्रयास करना होगा। यह प्रवास कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार करने के लिए भी है। प्रांत अध्यक्ष रवि रंजन ने कहा कि क्रीड़ा से चरित्र निर्माण एवं चरित्र से राष्ट्र निर्माण क्रीड़ा भारती का उद्देश्य है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि बक्सर जिला से डॉ रमेश कुमार को प्रांत मंत्री का दायित्व मिलना बक्सर के लिए गौरव की बात है। इनकी कार्यकुशलता जिला कार्यकारिणी के लिए प्रेरणादायक है।

धन्यवाद ज्ञापन जिला सह मंत्री आशुतोष ओझा ने किया। प्रांत कोषाध्यक्ष ने कोष निर्माण एवं आय-व्यय का लेखा-जोखा सही ढंग से रखने का आग्रह किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद वर्मा, सह मंत्री आशुतोष ओझा, मिलेनियम स्कूल भरत प्रसाद,अरविंद राय, अधिवक्ता गौतम प्रसाद, अमित कुमार, नितिन गौरव, अंबरीष सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। कल्याण मंत्र से साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button