जय गुरुदेव संगत द्वारा नशामुक्त, शाकाहारी, गौरक्षक, सतयुग आगमन प्रचार यात्रा निकाली गयी




न्यूज़ विज़न। बक्सर
नगर के किला मैदान से नशामुक्त, शाकाहारी, गौरक्षक, सतयुग आगमन प्रचार यात्रा बाबा जय गुरुदेव संगत की ओर से शुक्रवार को निकाली गई। जो कि किला मैदान से प्रारंभ होकर महावीर स्थान, चौसा, राजपुर, तियरा, धनसोई, इटाढ़ी होते हुए दिवान के बड़का गांव पहुंचा।








यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का रात्रि विश्राम दिवान के बड़का गांव में हुआ। बाबा जय गुरुदेव संगत के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विजय कुमार वेसरा ने बताया कि यात्रा के दौरान नशा त्यागने और शाकाहारी बनने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि जय गुरुदेव का नाम हर मुसीबत में मददगार है। उन्होंने बताया कि शनिवार को दिवान के बड़का गांव से यात्रा ब्रह्मपुर प्रखंड में पहुंचेगी, जहां प्रचार-प्रसार किया जाएगा। यात्रा में प्रदेश मंदिर कमिटी सदस्य प्रभु कुमार, प्रदेश कार्यालय प्रभारी कपिलमुनि गुप्ता, जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, राधा कृष्ण प्रसाद, राजेश प्रजापति, नवनित कुमार, जय प्रकाश उपाध्याय, काशी प्रजापति, भोलाजी, रितेश कुमार, गिरधारी आदि शामिल थे।

