फेसबुक पर हुआ प्यार एक बच्ची की माँ हुयी फरार, प्रेमी संग दुमका से गिरफ्तार
पहले प्रेमी की पत्नी हुई फरार तो फेसबुक पर महिला से किया प्यार, कथित प्रेमी को भी है तीन बच्चें




न्यूज़ विज़न। बक्सर
फेसबुक से फ्रेंड बनने के बाद एक बच्ची की माँ को तीन बच्चियों के पिता के संग प्यार हो गया। प्यार इतना परवान चढ़ा की वो कुछ ही दिनों बाद अपने फेसबुक के प्रेमी संग अपनी मासूम को लेकर फरार हाे गई। जिसके बाद महिला के पति ने नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने घटना की जांच करते हुए महिला और उसके प्रेमी के साथ झारखंड से गिरफ्तार कर लिया। जिसे लेकर गुरुवार काे नगर थाना पुलिस बक्सर पहुंची। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।







इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के नया बाजार की रहने वाली एक 32 वर्षीय महिला एक अगस्त काे घर से अपनी एक वर्षीय बच्ची काे लेकर मोबाइल बनवाने का बहाना बनाकर घर से गायब हाे गई थी। जिसे काफी खाेजबीन करने के बाद उसके पति ने नगर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में जांच की तो महिला झारखंड के दुमका में रहने का पता चला जिसके पश्चात नगर थाना पुलिस दुमका पहुंची और महिला प्रेमी के साथ पकड़ी गई। पुलिस ने जब गिरफ्तार किया ताे मामला फेसबुक से प्यार का मामला सामने आया। आरोपी प्रेमी दुमका का रहने वाला रुपेश कुमार साह है। जिसने पुलिस काे बताया कि उसकी शादी पूर्व में हाे चुकी थी। और तीन बच्चियां भी है। कुछ दिनों पूर्व उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हाे गई थी। पत्नी के गायब होने के बाद आरोपी फेसबुक पर नई बाजार की महिला के संपर्क में आया था। फेसबुक के जरिए दाेनाें एक अगस्त काे घर से गायब हाे गए। महिला नई बाजार से अपनी बच्ची काे लेकर पटना पहुंची जहां पर उसका कथित प्रेमी मौजूद था। पटना में दाेनाें कुछ दिन रहे और इसके बाद झारखंड चले गए। पुलिस ने दाेनाें काे गिरफ्तार कर थाना लाई। नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि दाेनाें काे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। जिसके आदेश पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


