OTHERS

एडीएम के निरीक्षण में सुबह 11 बजे तक अनुपस्थित रहे बीडीओ सीओ समेत अन्य अधिकारियों से स्पष्टीकरण

राजपुर प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंची एडीएम कुमारी अनुपम सिंह, अनुपस्थित रहने से सम्बंधित सुचना पट्ट पर नहीं किया गया था सुचना प्रदर्शित

न्यूज़ विज़न।  बक्सर

सोमवार को सुबह 11:00 बजे एडीएम कुमारी अनुपम सिंह ने प्रखंड राजपुर अंतर्गत सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ, सीओ, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, प्रभारी पदाधिकारी विशेष सर्वे शिविर, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक (लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान) अनुपस्थित पाए गए। साथ ही इन कार्यालयों के कई कर्मी भी अनुपस्थित पाए गए।

 

अनुपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से स्पष्टीकरण करने हेतु जिला पदाधिकारी महोदय को प्रतिवेदित किया गया। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया कि ससमय कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि आम नागरिकों की जानकारी हेतु अनुपस्थिति के संबंध में कोई सूचना प्रदर्शित नहीं है।

 

पूर्व में भी निर्देश दिया गया था कि किसी अन्य कार्य में प्रतिनियुक्ति के कारण कार्यालय से बाहर रहने की स्थिति में सूचना पट्ट पर प्रदर्शित कराना सुनिश्चित करेंगे, ताकि आगंतुक नागरिकों को कोई कठिनाई नहीं हो। परंतु इसका अनुपालन नहीं किया जा रहा है। इन कारणों से परिवादी को जिला स्तरीय जनता दरबार में आना पड़ता है, जो खेदजनक है। वरीय प्रभारी पदाधिकारी, प्रखंड राजपुर को अनुश्रवण करने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button