POLITICS

101 वीं जयंती पर जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति न्यास कार्यालय का हुआ उद्घाटन 

सैकड़ों बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का किया गया वितरण 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

बुधवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति न्यास की ओर से 101 वीं जयंती शहर के जेल पाइन रोड में स्मृति न्यास के अध्यक्ष बृजमोहन ठाकुर प्रसाद की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाई गई। जिसका संचालन राम इकबाल ठाकुर ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बुनियादी स्कूल के समीप करीमन ठाकुर के मकान में पूर्व मंत्री संतोष निराला के द्वारा फीता काटकर जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति न्यास के प्रधान कार्यालय के उद्घाटन के साथ हुआ। मौके पर छात्र छात्राओं  को कॉपी, पेंसिल देकर सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि ट्रस्ट के लिए भूमि और विस्तार के लिए डीएम, कमिश्नर से लेकर सरकार तक पहल करेंगे। वही कर्पूरी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीबों के हितैषी थे। स्मृति न्यास के अध्यक्ष ने कहा कि इस ट्रस्ट का गठन करने के पीछे जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्श व विचारों में धरातल पर उतरना है। सामाजिक उत्थान जैसे कार्यक्रम इस ट्रस्ट के माध्यम से शुरू किए जाएंगे। पूर्व प्रत्याशी सरोज राजभर ने कर्पूरी जी के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत बताई।

 

जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कर्पूरी जी गरीबों दलितों और वंचितों के मसीहा थे। मौके पर अशोक कुमार सिंह, दिनानाथ ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, डॉ विनोद ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, करीमन ठाकुर, कमलेश ठाकुर, संजय चौधरी, कृष्णावती देवी, गुड्डू शर्मा, जिप सदस्य धर्मेंद्र ठाकुर, राधेश्याम ठाकुर, अखिलेश सिंह, राहुल ठाकुर, अजीत ठाकुर, सुनीता, नेहा, त्रिलोकी ठाकुर, जगदीश ठाकुर, लाल बाबू, सिपाही राजभर आदि ने संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button