OTHERS

रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर एमवी कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने नारी शक्ति और चुनौतियों पर रखे विचार

‘21वीं सदी की नारी : चुनौतियां और संभावनाएं’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में युवाओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन, नारी सशक्तीकरण पर दिया जोर

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), बक्सर के तत्वावधान में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘21वीं सदी की नारी : चुनौतियां और संभावनाएं’ रखा गया था। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महिलाओं की वर्तमान स्थिति, सामाजिक चुनौतियों, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदन कुमार ने की, जबकि मंच संचालन प्रियांशु शुभम ने किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद वक्ताओं ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जीवन, संघर्ष, साहस और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। विभाग संयोजक अविनाश पाण्डेय ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जीवन साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उनका संघर्ष आज की युवा पीढ़ी, विशेषकर युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत है। महिलाओं को शिक्षा, समान अवसर और आत्मनिर्भरता के माध्यम से समाज के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए।

 

जिला प्रमुख डॉ. रवि प्रभात ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ उनकी अभिव्यक्ति क्षमता को निखारती हैं तथा सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाती हैं। जिला संयोजक अभिनंदन मिश्रा ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई नारी शक्ति, स्वाभिमान और अदम्य साहस की प्रतीक हैं। आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। समाज को उन्हें समान अवसर, सम्मान और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।

नगर मंत्री विवेक पाण्डेय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सकारात्मक भूमिका सुनिश्चित करने के लिए लगातार रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करती रही है। कार्यक्रम के अंत में दुर्गेश पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों और उत्साह की अतिथियों ने सराहना की।

मौके पर खेलो भारत प्रांत सह संयोजक अनीश तिवारी, मनीष सिंह, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विराज सिंह, दिव्यांशु मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, शुभांकित, नीतीश, समीर तिवारी, कुंदन वर्मा, दीपक कुमार, आयुष, नीतीश यादव, अजीत कुमार, सौरभ कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button