CRIME

शहर के सब्जी मंडी में बाइक के डिक्की से उड़ाए एक लाख बीस हजार

न्यूज विजन। बक्सर
नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मंडी में उचक्काें ने बाइक सवार युवक के डिक्की काट एक लाख 20 हजार रुपए उड़ा लिए। पीड़ित ने मामले काे लेकर नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। लगातार शहर में हो रही घटनाओं से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अपराधियों में बक्सर पुलिस से कोई भय नहीं है।

 

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड के साेंधिला गांव के कमल कुमार बुधवाार काे घरेलु कार्य के लिए एसबीआई से एक लाख बीस हजार रुपए की निकासी किए। पैसाें काे बाइक की डिक्की में रख घर जा रहे थे। उसी दाैरान सब्जी मंडी में बाइक काे सड़क किनारे खड़ी कर सब्जी खरीदने लगे। इसी बीच उचक्काें ने बाइक की डिक्की काट पैसा उड़ा लिया। सब्जी खरीद कर लाैटे ताे बाइक टूटा देख युवक के हाेश उड़ गए। उन्हाेंने तत्काल घटना की सूचना नगर थाना पुलिस काे दिया। सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच घटना की जांच में जुट गई। पुलिस ने सब्जी मंडी में लगे सीसीटीवी काे खंगाल रही है। ज्ञात हो कि शहर में उचक्काें की सक्रियता काफी बढ़ गई है। पिछले दिनाें उचक्काें ने एक वृद्ध काे शहर के बीच से अपह्त कर 49 हजार रुपए छिन लिए थे। इसके साथ ही शहर में लगातार चेन छिनतई से लेकर माेबाइल छिनतई की घटना बढ़ गई है। नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उचक्काें के गिरफ्तारी को लेकर प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button