हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी में एक पौधा लगा उसका पालन पोषण करना चाहिए – विवेक राय




न्यूज विजन । बक्सर
विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को व्यवहार न्यायालय के परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विवेक राय ने पौधे लगाकर पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया। वहीं अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने भी पौधरोपण कर पौधे की सिंचाई कर हरियाली की महत्ता का संदेश दिया गया।
मौके पर सचिव विवेक राय ने पर्यावरण की रक्षा हेतु वृक्षों की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में पर्यावरण पर खतरा मंडरा रहा है। इसके कारण सारा विश्व अपनी चिन्ता जता रहा है। पर्यावरण संतुलन के लिए हरे पेड़ की अनिवार्यता सिद्ध है। इसलिए हर आदमी को अपनी जिंदगी में एक पौधा लगा उसका पालन पोषण करना चाहिए, अपने पुत्र की तरह उसकी रक्षा करना चाहिए। जिससे हरियाली तो बढेगी ही अच्छी वर्षा भी होती है। पारितंत्र रक्षा की मुहिम को समाज के हर व्यक्ति तक पहुॅचाने की आवश्यकता है। इतना ही नहीं मानव जीवन में इसका धार्मिक महत्व भी शास्त्रों मे उल्लेखित है। मौके पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रभाकर दत्त मिश्रा, दीपक भटनागर, प्रेमचंद्र वर्मा, संतोष कुमार, कमलेश सिंह देव, संजय कुमार सरोज, न्यायिक कर्मी सुधीर, सुमित, संजीव, सुनिल, मनोज सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।









