OTHERS

हंगामेदार रही पंचायत समिति की बैठक, जनप्रतिनिधियों ने पदाधिकारियों व कर्मियों पर अवैध वसूली का लगाए आरोप

सदर प्रखंड के कल्याण भवन में प्रमुख फुलपातो देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी बैठक 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

शनिवार को सदर प्रखंड परिसर स्थित कल्याण भवन के सभागार में प्रखंड प्रमुख फुलपातो देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित किया गया। जिसका संचालन बीडीओ साधु शरण पांडेय ने किया। बैठक में प्रखंड के सभी मुखिया और पंचायत समिति उपस्थित रहे और विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा किया गया।

 

 

बैठक की कार्यवाही शुरू होते ही प्रमुख ने उपस्थित सभी पदाधिकारी, कर्मी और जनप्रतिनिधियों को बैठक में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान उमरपुर पंचायत के मुखिया धनंजय मिश्रा, धनजी पांडे, छोटे मुखिया ने राशन का मुद्दा उठाते हुए उपभोक्ताओं को कम राशन देने की बात कही। मौके पर मौजूद आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि अगर इस तरह का शिकायत है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। छोटका नुआव पंचायत समिति उपेंद्र कुमार राय और मुखिया ने सीडीपीओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि  आंगनबाड़ी केंद्र से सुपरवाइजर के माध्यम से अवैध तरीके से वसूली  किया जा रहा है। इस पर प्रमुख  फूलपातो देवी ने कहा  इसकी जांच कराई जाएगी। नदांव पंचायत के पंचायत समिति सदस्य संतोष यादव ने राजस्व कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि दाखिल खारिज में जो बंदर बाट हो रहा है उसकी जांच कराया जाए। राजस्व अधिकारी व प्रभारी सीओ राजन कुमार ने कहा की इस मामले कि जानकारी मुझे नहीं है अगर ऐसा है तो जांच कराया जाएगा अगर  राजस्व कर्मचारी दोषी पाए जाते हैं तो उनके विरोध में  विभागीय करवाई किया जाएगा।

 

बैठक में भाग नहीं लेने वाले कर्मचारी व अधिकारियों के प्रखंड प्रमुख ने स्पष्टीकरण मांगा एवं दो दिन के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया। सदन में 15वीं वित्त एवं छठवें वित्त का सदन के सभी सदस्य ने सर्वसम्मति  से पारित किया। प्रमुख फूलपातो ने बैठक को सफल बताते हुए सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

 

बैठक में प्रखंड पंचायती राज्य पदाधिकारी ममता कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी, जनसेवक अनिल कुमार, ग्राम पंचायत सेवक  ज्वाला सिंह, सुमित कुमार, चंद्रमा कुमार, कुंदन कुमार, नंदकिशोर कुमार.शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button